[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बशीरहाट में तृणमूल कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

बशीरहाट में तृणमूल कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

0
बशीरहाट में तृणमूल कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

बशीरहाट. बशीरहाट थाना क्षेत्र के इटिंडा पानितर ग्राम पंचायत के हाजरातला नकुयादह इलाके में सोमवार रात एक तृणमूल कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान आनंद सरकार (45) के तौर पर हुई है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने संदेह के आधार पर फारूक विश्वास और जाकिर गाजी नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, आनंद सरकार इलाके में सक्रिय तृणमूल कार्यकर्ता थे. वह आयात- निर्यात के व्यवसाय से भी जुड़े थे. घोजाडांगा सीमा पर आयात-निर्यात व्यवसाय के दौरान भारत-बांग्लादेश सीमा के माध्यम से तस्करी के आरोप में कुछ साल पहले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था. कुछ माह जेल में बिताने के बाद वह जमानत पर रिहा हुए थे. फिर उन्होंने घोजाडांगा सीमांत से आयात-निर्यात का कारोबार शुरू किया था. परिवार वालों का कहना है कि रात में वह सो रहे थे. उसी समय एक फोन आया और किसी ने उन्हें घर के बाहर बुलाया. इसके बाद कुछ लोग उन्हें घर से कुछ ही दूर एक तालाब के पास ले गये. फिर गोली चलने की आवाज आयी. लोगों ने जाकर देखा तो वह लहूलुहान पड़े थे. उनके शरीर पर धारदार हथियार से भी हमले के निशान थे. खबर पाकर मौके पर बशीरहाट थाने की पुलिस पहुंची. लहूलुहान हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पत्नी अष्टमी सरकार ने बताया कि पड़ोसी के साथ काफी समय से जमीन विवाद चल रहा था. इसे लेकर आनंद को कई बार धमकियां दी गयी थीं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस का अनुमान है कि हो सकता है पुराने विवाद को लेकर ही हत्या की गयी हो, अथवा इसके पीछे कोई राजनीतिक कारण हो. पुलिस का कहना है कि आनंद को किसने बुलाया था, उसका पता लगाया जा रहा है. हमलावरों के पूर्व परिचित होने का ही संदेह जताया जा रहा है. मालूम हो कि बनगांव के कालुपुर इलाके में सोमवार सुबह एक मछली व्यापारी की गोली मारी गयी थी. गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel