कोलकाता. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को रोकने के लिए तृणमूल कांग्रेस हरसंभव प्रयास कर रही है. बुधवार सुबह न्यूटाउन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल एसआइआर प्रक्रिया को आगे बढ़ने से रोकना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि एसआइआर को आगे बढ़ाने वाले सभी लोग सरकारी कर्मचारी हैं. यदि उन्हें सहयोग नहीं मिलेगा तो प्रक्रिया कैसे पूरी होगी? घोष ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस नहीं चाहती कि मतदाता सूची का पारदर्शी और निष्पक्ष पुनरीक्षण हो.