[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता तृणमूल के पंचायत सदस्य पर धारदार शस्त्र से किया हमला

तृणमूल के पंचायत सदस्य पर धारदार शस्त्र से किया हमला

0
तृणमूल के पंचायत सदस्य पर धारदार शस्त्र से किया हमला

संवाददाता, कोलकाता

दक्षिण 24 परगना के कुलतली इलाके में तृणमूल कांग्रेस के एक पंचायत सदस्य पर धारदार हथियार से हमले की घटना सामने आयी है. हमले में नेता गंभीर रूप से घायल हो गये. पहले उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर बाद में कोलकाता के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. घायल तृणमूल नेता का नाम अनंत सांपुई है. वह कुलतली विधानसभा क्षेत्र के चुपड़िझाड़ा ग्राम पंचायत के तृणमूल सदस्य हैं.

बताया गया है कि घटिहारानिया बाजार में उनकी एक दुकान है. आरोप है कि बुधवार को दुकान जाने के दौरान अचानक उन पर हमला कर दिया गया. तृणमूल के स्थानीय नेताओं का आरोप है कि भाजपा समर्थित बदमाशों ने इस हमले को अंजाम दिया. हमलावरों ने धारदार हथियार से अनंत सांपुई पर ताबड़तोड़ वार किये, जिससे उनके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आयीं.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें खून से लथपथ हालत में बचाकर पहले जयनगर-कुलतली ब्लॉक ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया. खबर मिलते ही कुलतली के विधायक गणेश चंद्र मंडल भी अस्पताल पहुंचे.

चिकित्सकों ने घायल नेता की स्थिति गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें कोलकाता रेफर करने की सलाह दी. इसके बाद उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. उधर, घटना की सूचना मिलने पर कुलतली थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस के अनुसार, हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गयी है.

वहीं भाजपा नेतृत्व ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है.

जयनगर भाजपा संगठनात्मक जिले के अध्यक्ष उत्पल नस्कर ने कहा कि इस घटना से भाजपा का कोई संबंध नहीं है. उनके अनुसार, यह तृणमूल के आंतरिक गुटीय संघर्ष का परिणाम है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel