[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता तृणमूल विधायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ की शिकायत

तृणमूल विधायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ की शिकायत

0
तृणमूल विधायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ की शिकायत

कोलकाता. एसआइआर प्रक्रिया को लेकर तृणमूल कांग्रेस शुरू से ही राष्ट्रीय चुनाव आयोग के खिलाफ मुखर रही है. सुनवाई के दौरान मतदाताओं को कथित रूप से परेशान किये जाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निशाने पर लिया था. अब कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कैनिंग पूर्व के तृणमूल विधायक शौकत मोल्ला ने केवल बयानबाजी तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि थाने में जाकर औपचारिक शिकायत दर्ज करायी है. उनका दावा है कि दक्षिण 24 परगना के कैनिंग ब्लॉक नंबर-दो के कई वैध मतदाताओं के नाम एसआइआर प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से हटा दिये गये. मोल्ला ने आरोप लगाया कि कैनिंग पूर्व विधानसभा क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से करीब 31 हजार नाम मतदाता सूची से हटाये गये हैं. नाम हटाये गये लोगों को साथ लेकर उन्होंने जीवनतला थाने में राष्ट्रीय चुनाव आयोग व मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. उनका कहना है कि यह केवल प्रशासनिक गलती नहीं, बल्कि सुनियोजित कार्रवाई है.

विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर यह कदम उठाया गया है और इससे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है. तृणमूल ने मांग की है कि सभी हटाये गये नामों की पुनः समीक्षा की जाये और वैध मतदाताओं को तुरंत सूची में बहाल किया जाये. मामले को लेकर क्षेत्र की राजनीति गरमा गयी है. चुनाव आयोग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel