[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता तृणमूल कांग्रेस के ‘जोड़ा फूल’ मामले में ममता बनाम रीतब्रत बनर्जी की जंग निर्णायक मोड़ पर

तृणमूल कांग्रेस के ‘जोड़ा फूल’ मामले में ममता बनाम रीतब्रत बनर्जी की जंग निर्णायक मोड़ पर

0
तृणमूल कांग्रेस के ‘जोड़ा फूल’ मामले में ममता बनाम रीतब्रत बनर्जी की जंग निर्णायक मोड़ पर

TMC Split Crisis: असली तृणमूल कांग्रेस और उसके आधिकारिक चुनाव चिह्न ‘जोड़ा फूल’ पर की कानूनी जंग अंतिम और निर्णायक पड़ाव पर है. चुनाव आयोग (ECI) की डेडलाइन सोमवार (6 जुलाई) शाम 5:30 बजे समाप्त हो रही है. इस तय समय तक ममता बनर्जी गुट (Mamata Banerjee Faction) और रीतब्रत बनर्जी गुट (Ritabrata Banerjee Faction) दोनों को ही पार्टी पर अपने-अपने अधिकारों और दावों के समर्थन में संगठनात्मक व विधायी बहुमत से जुड़े सभी लिखित पक्ष और दस्तावेज आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने हैं.

ममता का पक्ष हो गया ध्वस्त : रीतब्रत

दस्तावेज जमा करने की समयसीमा खत्म होने से पहले तृणमूल में मची भगदड़ को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गयी है. विधानसभा में दो-तिहाई बहुमत (58 विधायकों) का दावा करने वाले रीतब्रत बनर्जी गुट का कहना है कि चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे से ममता गुट का पक्ष चुनाव आयोग के सामने पूरी तरह ध्वस्त हो गया है.

‘अब कोई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नहीं रहना चाहता’

रीतब्रत बनर्जी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा- अब कोई भी इस ‘प्राइवेट लिमिटेड कंपनी’ में रहना नहीं चाहता है. इंटाली के बागी विधायक संदीपन साहा ने याद दिलाया कि पहले महिला संगठन की अध्यक्ष माला रॉय टीएमसी छोड़कर एनसीपीआई में शामिल हुईं. अब प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा ने भी साथ छोड़ दिया. जिस समिति का स्वरूप ही हर हफ्ते बदल रहा है, चुनाव आयोग उसकी वैधता को कैसे स्वीकार करेगा?

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी ने दिखाये आक्रामक तेवर, कहा- मुझे रोकना है तो मार डालो, गद्दारों के आगे नहीं झुकूंगी

ममता गुट का पलटवार- चंद्रिमा अधिकृत प्रतिनिधि थीं ही नहीं

ममता बनर्जी के वफादार खेमे ने अपने दावे को कानूनी रूप से फुलप्रूफ बताया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और बालीगंज के विधायक शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने कहा- किसी एक व्यक्ति के इस्तीफे से पार्टी नहीं रुकती. हमें देश के कानून और चुनाव आयोग पर पूरा भरोसा है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

TMC Split Crisis: ‘चंद्रिमा के इस्तीफे का नहीं होगा कोई असर’

ममता बनर्जी गुट के रणनीतिकारों के अनुसार, चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे से चुनाव आयोग में उनके केस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि पार्टी चीफ ने 15 जून को ही चुनाव आयोग को पत्र भेजकर केवल अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओब्रायन को ही पार्टी का अधिकृत प्रतिनिधि बनाया था. इसमें चंद्रिमा का नाम शामिल ही नहीं था. 22 जून को आयोग को भेजी गयी राष्ट्रीय कार्यसमिति की अंतिम सूची में चंद्रिमा केवल साधारण सदस्य थीं. बागी हो चुकीं सायोनी घोष, माला रॉय या ज्योतिप्रिय मल्लिक का नाम उस लिस्ट में था ही नहीं.

20 जुलाई को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी दे सकते हैं फैसला

तृणमूल कांग्रेस के इस महा-संकट के बीच एक और तारीख सामने आ रही है. 20 जुलाई को संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के दिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तृणमूल के 20 बागी सांसदों के दल-बदल (Defection) मामले पर अपना अंतिम फैसला सुना सकते हैं.

इसे भी पढ़ें

चंद्रिमा के इस्तीफे से भड़कीं ममता बनर्जी, फेसबुक LIVE कर कहा- बीजेपी में जाना है जाओ, तृणमूल को मत तोड़ो

तृणमूल संकट के बीच बोलीं ममता बनर्जी- भाजपा ने ईवीएम और काउंटिंग में की हेरफेर

अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, कालीघाट पुलिस के नोटिस का नहीं दिया जवाब, जानें क्या है पूरा मामला

चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे पर बोले शंकर घोष- ये तो होना ही था, टीएमसी में रह जायेंगे पिसि-भाईपो

Previous article सारण में आज बारिश के आसार, अगले 5 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम
Next article बिहार में बनेगा एक और जंगल सफारी, 70 जगहें बनेंगी पिकनिक स्पॉट, ईको-कॉटेज, होमस्टे समेत मिलेगी ऐसी सुविधा
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel