[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता दक्षिण 24 परगना में TMC नेता की ‘स्टीमरोलर’ वाली धमकी, BJP बोली- डरा रही ममता की पार्टी

दक्षिण 24 परगना में TMC नेता की ‘स्टीमरोलर’ वाली धमकी, BJP बोली- डरा रही ममता की पार्टी

0
दक्षिण 24 परगना में TMC नेता की ‘स्टीमरोलर’ वाली धमकी, BJP बोली- डरा रही ममता की पार्टी
लोगों पर स्टीमरोलर चलवाने की धमकी देने वाले पंचायत समिति के प्रधान हफीजुल मोल्ला.

TMC Leader Threat: बंगाल चुनाव 2026 के चुनावी समर में जुबानी जंग अब ‘धमकियों’ के खतरनाक स्तर पर पहुंच गयी है. दक्षिण 24 परगना जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक स्थानीय नेता ने खुलेआम आम जनता को डराते हुए कहा कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विरोधियों पर ‘स्टीमरोलर’ चला दिया जायेगा. इस बयान के बाद सियासी गलियारों में तूफान खड़ा हो गया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसे टीएमसी की हताशा करार दिया है. हालांकि, पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने यह बयान दिया था.

हफीजुल मोल्ला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चुनाव से पहले लोगों को धमकी देने वाला व्यक्ति दक्षिण 24 परगना जिले के जीबनतला के दिऊली-1 पंचायत का ग्राम प्रधान है. उसका नाम हफीजुल मोल्ला है. पश्चिम बंगाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. इलेक्शन कमीशन ने उसकी गिरफ्तारी की सूचना दी है. इलेक्शन कमीशन ने कहा है कि हफीजुल मोल्ला की गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

भय दिखाना ही टीएमसी का आखिरी हथियार : भाजपा

भाजपा ने इस कथित धमकी की आलोचना करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस के पास अब जनता को देने के लिए कुछ नहीं बचा है, इसलिए वह डरा-धमकाकर सत्ता पर काबिज रहना चाहती है. भाजपा ने कहा कि टीएमसी को अहसास हो चुका है कि बंगाल की जमीन उनके पैरों के नीचे से खिसक चुकी है. राज्य के लोग अब और अधिक हिंसा और डर के साये में जीने को तैयार नहीं हैं. बंगाल की जनता अब भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति से ऊब चुकी है और इसका अंत चाहती है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‘डबल इंजन’ सरकार के पक्ष में लहर : भाजपा

भाजपा ने दावा किया है कि टीएमसी के नेता इसलिए बौखलाए हुए हैं, क्योंकि उन्हें पता चल गया है कि बंगाल के लोग इस बार ‘डबल इंजन’ सरकार (केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार) के पक्ष में एकतरफा राय देने का मन बना चुके हैं. पार्टी ने कहा कि धमकियों से अब वोट नहीं मिलेंगे, क्योंकि बंगाल का वोटर जागरूक हो चुका है और परिवर्तन के लिए तैयार है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

दक्षिण 24 परगना में बढ़ा तनाव

इस बयान के बाद जिले के संवेदनशील इलाकों में तनाव देखा जा रहा है. विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से मांग की है कि ऐसे नेताओं पर तत्काल कार्रवाई की जाये, जो मतदाताओं को खुलेआम ‘पीस देने’ की बात कर रहे हैं. दक्षिण 24 परगना हमेशा से राजनीतिक हिंसा का केंद्र रहा है, ऐसे में इस तरह के बयान शांतिपूर्ण चुनाव के दावों पर सवाल खड़े करते हैं.

इसे भी पढ़ें

अमित शाह पर तृणमूल का पलटवार,कहा- दम है तो चुनाव परिणाम के बाद भी बंगाल में रुककर दिखायें

कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर को ECI ने बनाया तमिलनाडु का ऑब्जर्वर, ममता के भरोसेमंद IPS बोले- बीमार हूं

मालदा में ममता बनर्जी के भड़काऊ और विवादास्पद बयान, कहा- EVM खराब हो तो मतदान न करने दें

बंगाल में वोटर लिस्ट पर महासंग्राम, मालदा से कूचबिहार तक सड़कों पर उतरे लोग, ममता बनर्जी ने बताया बड़ी साजिश

Previous article खाना बनाने के दौरान घर में लगी आग, 50 हजार की क्षति
Next article ईरान का दावा: मार गिराए दो F-35 लड़ाकू विमान, क्या फेल हुआ दुनिया का सबसे महंगा जेट?
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel