[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता नववर्ष का जश्न मनाते युवा तृणमूल नेता की गोली मारकर हत्या, 2 गिरफ्तार

नववर्ष का जश्न मनाते युवा तृणमूल नेता की गोली मारकर हत्या, 2 गिरफ्तार

0
नववर्ष का जश्न मनाते युवा तृणमूल नेता की गोली मारकर हत्या, 2 गिरफ्तार
बंगाल में टीएमसी नेता का मर्डर.

TMC Leader Murder: पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिला अंतर्गत रायगंज में युवा तृणमूल कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नब्येंदु घोष (37) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है.

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था नब्येंदु

रायगंज के मोहनबाटी बाजार संलग्न इलाके में यह घटना बुधवार की रात हुई. नब्येंदु अपने घर के पास दोस्तों के साथ न्यू ईयर इव की पिकनिक मना रहे थे. इसी दौरान उन पर अंधाधुंध गोलीबारी की गयी. गंभीर रूप से घायल नब्येंदु को तुरंत रायगंज मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके सीने पर गोली लगने के गहरे निशान पाये गये हैं.

मां को गले लगाकर हैप्पी न्यू ईयर बोलकर निकला था घर से

नब्येंदु की मां ने बताया कि बुधवार रात को वह मुझे गले लगाकर हैप्पी न्यू ईयर बोलकर घर से निकला था. वह इन दिनों पार्टी के कार्यक्रमों में कम सक्रिय था और अपनी दुकान पर ध्यान दे रहा था. उसे साजिश के तहत मारा गया है. वहीं, उनके पिता प्रणब कुमार घोष ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर इस दुश्मनी की वजह क्या है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

TMC Leader Murder: शिवशंकर राय चौधरी को बड़ी साजिश की आशंका

रायगंज शहर तृणमूल अध्यक्ष शिवशंकर राय चौधरी ने इसे एक गहरा राजनीतिक षड्यंत्र बताया है. उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. नब्येंदु राजनीतिक रूप से सक्रिय था, हमें अंदेशा है कि इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है. हम निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, 2 को किया गिरफ्तार

रायगंज थाना पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये, जिसके आधार पर रात में ही 2 लोगों को दबोच लिया गया. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया आग्नेयास्त्र भी जब्त कर लिया है. पुलिस ने बताया कि मामले के अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें

पानीहाटी में एक ही फ्लैट से 2 बहनों के शव बरामद, इलाके में तनाव

मुर्शिदाबाद में पिता-पुत्र की पीट-पीटकर हत्या मामले में 13 को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को 15 लाख मुआवजा का आदेश

पश्चिम बंगाल के हांसखाली में सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में तृणमूल नेता के बेटे समेत 3 को उम्रकैद

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले बंद नहीं हुए, तो हाई कमीशन को नहीं बैठने देंगे, बोले बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी

Previous article Bihar Politics: पांच जनवरी को पटना लौटेंगे तेजस्वी, इन पर होगी कार्रवाई
Next article आयात निर्यात व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाएं : डीएम
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel