[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता कोलकाता एयरपोर्ट से टीएमसी पार्षद गिरफ्तार, 7 महीने पहले बैग में मिली थी मैगजीन

कोलकाता एयरपोर्ट से टीएमसी पार्षद गिरफ्तार, 7 महीने पहले बैग में मिली थी मैगजीन

0
कोलकाता एयरपोर्ट से टीएमसी पार्षद गिरफ्तार, 7 महीने पहले बैग में मिली थी मैगजीन

TMC Councilor Arrested: पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणामों के बाद मची हलचल के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है. कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अवैध रूप से कारतूस ले जाने के पुराने मामले में पुजाली नगरपालिका के वार्ड 14 के पार्षद अमीरुल शेख इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है.

लाइसेंस नहीं दिखा पाये थे तृणमूल कांग्रेस के पार्षद

यह कार्रवाई सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्यूरिटी फोर्स (CISF) की शिकायत और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत की गयी है. 7 महीने पहले पार्षद के बैग से मैगजीन और गोलियां बरामद हुई थीं, जिसका वैध लाइसेंस वे लंबी मोहलत के बाद भी पेश नहीं कर पाये.

एयरपोर्ट चेकिंग में खुला था राज, बैग से निकले 6 कारतूस

मामला पिछले साल 21 सितंबर 2025 का है, जब अमीरुल शेख इस्लाम इंडिगो की उड़ान से कहीं जाने के लिए हवाई अड्डे पहुंचे थे. सामान की नियमित जांच में सीआईएसएफ के जवानों ने उनके बैग में एक संदिग्ध वस्तु देखी. तलाशी लेने पर बैग से 7.65 एमएम के 6 कारतूस और एक मैगजीन बरामद हुई. पकड़े जाने पर आरोपी अमीरुल ने दावा किया था कि उनके पास हथियारों का लाइसेंस है, लेकिन उस वक्त दस्तावेज उनके पास मौजूद नहीं थे.

इसे भी पढ़ें : अभिषेक बनर्जी का VVIP रसूख खत्म, घर और दफ्तर की सुरक्षा घटी, अब आम आदमी की तरह होगा मूवमेंट

7 दिन की मिली थी मोहलत, पर पार्षद निकले ‘लाइसेंसलेस’

सीआईएसएफ और पुलिस ने आरोपी के जनप्रतिनिधि होने के नाते उनके प्रति लचीला रुख अपनाया. सीआईएसएफ के सब-इंस्पेक्टर गोपाल शॉ की शिकायत के बाद पुलिस ने पार्षद को दस्तावेज पेश करने के लिए 7 दिन का समय दिया था. दी गयी समय सीमा बीत जाने के बाद भी अमीरुल शेख कोई वैध लाइसेंस या कागजात दिखाने में असफल रहे. मंगलवार रात पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और बुधवार को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

TMC Councilor Arrested: शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज हुआ केस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिना लाइसेंस के गोला-बारूद रखना गंभीर दंडनीय अपराध है. बजबज विधानसभा क्षेत्र के पुजाली नगरपालिका से जुड़े इस पार्षद के खिलाफ एयरपोर्ट थाने में मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गयी है. पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि वे ये कारतूस कहां से लाये थे और इसके पीछे का मकसद क्या था. चुनाव परिणामों के बाद टीएमसी पार्षद की गिरफ्तारी ने इलाके में सियासी चर्चा तेज कर दी है.

इसे भी पढ़ें

कोलकाता में हिंसा पर पुलिस सख्त, अब तक 80 गिरफ्तार, पुलिस कमिश्नर बोले- विजय जुलूस में बुलडोजर लाये तो खैर नहीं

ममता बनर्जी की जिद पर भड़के जेठमलानी, कहा- इस्तीफा न दें, तो धक्के मारकर निकालें, वह अब ऑफिस में घुसपैठिया

पालटेचे एई बार, एलो बीजेपी सरकार…, बंगाल में भाजपा के विजय गान वीडियो में दिखा मोदी का जादू और जीत का जोश

पीएम मोदी की तरह नंदीग्राम छोड़ भवानीपुर को चुनेंगे शुभेंदु अधिकारी या चुनेंगे नयी राह, फैसला 10 दिन में

Previous article चेकडैम निर्माण से जामताड़ा के किसानों को मिलेगी की सुविधा : डॉ इरफान
Next article Bhagalpur news भागलपुर-जमालपुर डीएमयू आठ व नौ को रहेगी रद्द
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel