[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता TMC का BJP को चैलेंज- अभिषेक बनर्जी को डरा नहीं पाये, अब शुभेंदु-हिमंता की जांच कराओ

TMC का BJP को चैलेंज- अभिषेक बनर्जी को डरा नहीं पाये, अब शुभेंदु-हिमंता की जांच कराओ

0
TMC का BJP को चैलेंज- अभिषेक बनर्जी को डरा नहीं पाये, अब शुभेंदु-हिमंता की जांच कराओ
शुभेंदु अधिकारी, अभिषेक बनर्जी और हिमंता बिस्व सरमा.

TMC Challenge BJP: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की गर्मी के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ हमला बोला है. टीएमसी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट जारी कर सीधे तौर पर केंद्र सरकार को चुनौती दी है. कहा है कि अगर हिम्मत है, तो भाजपा में शामिल हुए उन नेताओं की जांच करायें, जिन्हें कभी वे खुद ‘भ्रष्ट’ कहते थे. टीएमसी ने अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) को ‘अग्निपरीक्षा’ में सफल बताते हुए भाजपा की ‘वॉशिंग मशीन’ वाली राजनीति पर प्रहार किया है.

पूरे परिवार को परेशान किया, अभिषेक बनर्जी झुके नहीं

तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अभिषेक बनर्जी को परेशान करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का बार-बार इस्तेमाल किया गया. उनके पूरे परिवार को परेशान किया गया. ‘एजेंसी पॉलिटिक्स’ के तहत अभिषेक की पत्नी, साली, निजी सहायक, बुजुर्ग माता-पिता और यहां तक कि छोटे बच्चों को भी नहीं बख्शा गया. घंटों पूछताछ और सालों की जांच के बाद भी अभिषेक बनर्जी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला. पोस्ट में दावा किया गया कि अभिषेक बनर्जी भ्रष्ट होने की बजाय ‘फांसी के फंदे’ को चूमना पसंद करेंगे. वे सत्ता के सामने कभी नहीं झुकेंगे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हिम्मत है तो शुभेंदु और हिमंता की करायें जांच – TMC

टीएमसी ने भाजपा को घेरते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लिए ‘एक्सटॉर्शन निदेशालय’ (Extortion Directorate) जैसे कड़े शब्द इस्तेमाल किया और खुली चुनौती पेश की. टीएमसी ने मांग की है कि शुभेंदु अधिकारी, हिमंता बिस्व सरमा, नारायण राणे, प्रफुल्ल पटेल और छगन भुजबल जैसे नेताओं के खिलाफ कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच करायी जाये. पार्टी ने आरोप लगाया कि ये वही नेता हैं, जिन्हें भाजपा पहले भ्रष्ट बताती थी, लेकिन अपनी पार्टी में शामिल करते ही उन्हें ‘क्लीन चिट’ दे दी.

जनता के आगे झुकते हैं, सत्ता के सामने नहीं

तृणमूल ने अपने संदेश में स्पष्ट किया कि अभिषेक बनर्जी केवल जनता की शक्ति के सामने झुकते हैं, दिल्ली में बैठे सत्ताधारियों के सामने नहीं. पार्टी ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा- अगर आपमें साहस है, तो अपने इन नेताओं की जांच कराकर दिखायें.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: नंदीग्राम में अभिषेक बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी की सभा, चढ़ा सियासी पारा

WB News : लीप्स एंड बाउंड्स मामले में इडी ने जमा की प्राथमिक जांच रिपोर्ट

अभिषेक बनर्जी पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए, तो ईडी के पास कौन-कौन से हैं विकल्प?

WB News : तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी को ईडी ने गुरुवार को फिर किया तलब, सुबह 11 बजे तक उपस्थित होने का नोटिस

Previous article iPhone 16 पर फ्लिपकार्ट का बंपर ऑफर, कीमत हुई और भी कम
Next article सेना में भर्ती के लिए अमेरिका ने बढ़ाई उम्र, अब 42 साल वाले भी बन सकेंगे फौजी
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel