[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता किसको लगा 440 करोड़ का झटका! तृणमूल कांग्रेस के 3 बैंक खातों से पैसे निकालने पर लगी रोक

किसको लगा 440 करोड़ का झटका! तृणमूल कांग्रेस के 3 बैंक खातों से पैसे निकालने पर लगी रोक

0
किसको लगा 440 करोड़ का झटका! तृणमूल कांग्रेस के 3 बैंक खातों से पैसे निकालने पर लगी रोक
ममता बनर्जी और रीतब्रत बनर्जी.

TMC Bank Accounts Freezed: तृणमूल कांग्रेस में बगावत के बाद पार्टी पर कब्जे की जंग तेज हो गयी है. बागी विधायकों की शिकायत के बाद पार्टी के 3 बैंक खातों से पैसे निकालने पर रोक लगा दी गयी है. इन खातों में लगभग 440 करोड़ रुपए जमा हैं. पार्टी के बागी विधायकों ने धन के स्रोत की जांच कराये जाने की मांग की है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

तृणमूल के 3 बैंक अकाउंट ‘डेबिट फ्रीज’ : पुलिस

पुलिस अधिकारी ने कहा कि निजी क्षेत्र के एक बैंक में रखे गये तीन खातों को ‘डेबिट फ्रीज’ कर दिया गया है. ‘डेबिट फ्रीज’ का अर्थ बैंक खाते से पैसे निकालने, हस्तांतरण करने या किसी भी प्रकार का भुगतान करने पर अस्थायी रूप से रोक लगाना होता है.

ममता और रीतब्रत गुट में चल रहा टकराव

तृणमूल कांग्रेस के संगठन और वित्तीय तंत्र पर नियंत्रण को लेकर पूर्व मंत्री अरूप विश्वास और विपक्ष के नेता रीतब्रत बनर्जी के खेमों के बीच टकराव चल रहा है. विवाद हाल के विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद और बढ़ गया है.

इसे भी पढ़ें : बजट सत्र से पहले तृणमूल को बड़ा झटका, सर्वदलीय बैठक में शोभनदेव को नहीं बुलाया, रीतब्रत को मिला न्योता

ममता बनर्जी समर्थित 10 विधायकों की शिकायत पर हुई कार्रवाई

यह कदम ममता बनर्जी समर्थक 10 विधायकों की शिकायतों के बाद उठाया गया है. इन विधायकों ने बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय के तहत साइबर अपराध पुलिस थाने में खातों को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने और विस्तृत जांच की मांग की है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

TMC Bank Accounts Freezed: शिकायत करने वाले विधायकों ने धन के स्रोत पर उठाये हैं सवाल

अपनी शिकायतों में विधायकों ने खातों में जमा धन के स्रोत पर सवाल उठाये और उन खातों के माध्यम से किये गये लेन-देन की जांच की मांग की. एक शिकायत की प्रति के अनुसार, विधायकों ने जांचकर्ताओं से यह पता लगाने का आग्रह किया है कि क्या ये धनराशि वैध स्रोतों से हासिल की गयी है या कथित अवैध गतिविधियों, जैसे सार्वजनिक धन के दुरुपयोग और घोटालों से अर्जित की गयी है.

ममता के करीबी ने कहा- आधिकारिक सूचना का इंतजार

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक वफादार वरिष्ठ विधायक ने कहा कि गुट को पुलिस कार्रवाई की जानकारी मिल चुकी है, लेकिन वह औपचारिक सूचना का इंतजार कर रहा है. तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरूप विश्वास ने एक निजी बैंक को पत्र लिखकर पार्टी के खातों से लेन-देन पर तुरंत रोक लगाने की मांग की थी.

इसे भी पढ़ें : टीएमसी में संग्राम के बीच रचना बनर्जी ने तोड़ी चुप्पी- दीदी के खिलाफ बगावत की सोच भी कैसे सकते हैं

अरूप विश्वास को पार्टी की ओर से बोलने का हक नहीं : कुणाल

उन्होंने इसके लिए पार्टी के वैध नेतृत्व को लेकर अनिश्चितता और विधायकों तथा सांसदों की बगावत का हवाला दिया था. ममता बनर्जी के करीबी विधायक कुणाल घोष ने कहा कि विश्वास अब कोषाध्यक्ष के पद पर नहीं हैं. इसलिए उन्हें वित्तीय मामलों में पार्टी की ओर से बोलने का कोई अधिकार नहीं है.

कुणाल घोष बोले – कभी कोषाध्यक्ष थे अरूप विश्वास

कुणाल घोष ने कहा- किसी भी भ्रम को दूर करने के लिए यह स्पष्ट रूप से कहा जाना चाहिए कि अरूप विश्वास कभी पार्टी के कोषाध्यक्ष थे. हालांकि, 5 जून को हुई कार्यकारी समिति की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि शुभाशीष चक्रवर्ती कोषाध्यक्ष होंगे. तब से वह इस जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें

कटमनी, वसूली और धमकी मामले में युवा तृणमूल नेता सुरंजन मंडल गिरफ्तार, कोर्ट ले जाते समय लोगों ने बरसाये अंडे

तृणमूल के बागी सांसद बोले- हमेशा रहेगा ममता बनर्जी का सम्मान, शुभेंदु सरकार और दिल्ली कनेक्शन पर खोला बड़ा राज

ममता बनर्जी के हाथ से निकल गयी तृणमूल! 20 सांसदों ने TMC का इस पार्टी में कर दिया विलय

गुमनाम पार्टी एनसीपीआई कैसे रातोंरात बन गयी 20 सांसदों वाली पार्टी? पढ़ें पूरी कहानी

Previous article 70th BPSC Result: दरभंगा के भगवान बाबू यादव ने हासिल किया 144वां रैंक, बने रेवेन्यू ऑफिसर
Next article 70th BPSC Result: मुजफ्फरपुर की जया कुमारी बनीं DSP, सफलता की लगाई हैट्रिक
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel