[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता जेसी चौधरी कॉलेज में दो सरस्वती पूजा

जेसी चौधरी कॉलेज में दो सरस्वती पूजा

0
जेसी चौधरी कॉलेज में दो सरस्वती पूजा

कोलकाता.

पिछले साल की घटना को फिर से न दोहराया जाये, इसके लिए जोगेश चंद्र चौधरी कॉलेज में सरस्वती पूजा को लेकर पहले ही सतर्कता बरती जा रही है. सरस्वती पूजा कौन करेगा, इस पर दिक्कत हो रही थी लेकिन फिलहाल यह दिक्कत सुलझा ली गयी है. इस मामले में मंत्री अरूप विश्वास को दखल देना पड़ा. उनकी मध्यस्थता में एक ही कैंपस में दो पूजा होंगी. एक दिन कॉलेज गेट पर पूजा करेगा, तो दूसरे दिन लॉ कॉलेज, कैंपस के अंदर पूजा का आयोजन करेगा. पिछली बार की तरह इस बार भी सरस्वती पूजा कौन करेगा, इस पर दो ग्रुप में दिक्कत चल रही है. कॉलेज सूत्रों के अनुसार, यह बवाल पुराने स्टूडेंट्स के दबदबे का विरोध करने की वजह से हो रहा है. आरोप यह भी है कि प्रिंसिपल के घर पर ताला लगा दिया गया था. इस बार शिकायत मौजूदा स्टूडेंट्स के खिलाफ है. आरोप है कि पिछले साल पूजा बाहर हुई थी, लेकिन इस साल कॉलेज में एक दूसरे ग्रुप का दबदबा जोरों पर है. पिछली बार शब्बीर अली के खिलाफ शिकायत की गयी थी, उसका दबदबा अभी भी कॉलेज में मौजूद है.

अभी के स्टूडेंट्स का एक ग्रुप कॉलेज में एक बाहरी व्यक्ति शब्बीर के आने पर आपत्ति कर रहा है. उन्होंने इसकी शिकायत अधिकारियों से भी की, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी. आरोप है कि शब्बीर के ग्रुप ने इस साल दोनों पूजा पर कब्जा कर लिया है. यह पहली बार नहीं है. पिछले साल भी सरस्वती पूजा को लेकर हंगामा हुआ था. हालात ऐसे थे कि कोर्ट में मामला चला गया. आखिर में कोर्ट ने आदेश दिया कि कॉलेज में हथियारबंद फोर्स की तैनाती के साथ सरस्वती पूजा हो. कॉलेज के अंदर और बाहर हर जगह पुलिस तैनात थी. तब भी इसी शब्बीर के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी. मुख्य मुद्दा यह था कि बाहरी आदमी होने के बावजूद वह कॉलेज में इतना दखलअंदाजी कैसे कर सकता है. इसके ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि पूजा ठीक से होगी, कहीं कोई दिक्कत नहीं होगी. इस बारे में प्रिंसिपल सुनंदा गोयनका ने कहा कि पूजा के दौरान यह सिर्फ, हमारे स्टूडेंट्स के लिए है. प्रिंसिपल उनको पूजा करने की इजाजत क्यों नहीं देगी. स्टूडेंट्स की हर मांग पर विचार करने के बाद निर्णय लिया गया. कानून के बाहर कुछ नहीं किया जायेगा. पूजा अभी के स्टूडेंट्स के लिए होगी, पुराने स्टूडेंट्स भी आयेंगे लेकिन उनको नियमों के तहत ही प्रवेश दिया जायेगा, ताकि अप्रिय स्थिति न पैदा हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel