[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता राज्य में हुई धांधलियों का खुलासा जल्द: दिलीप

राज्य में हुई धांधलियों का खुलासा जल्द: दिलीप

0
राज्य में हुई धांधलियों का खुलासा जल्द: दिलीप

कोलकाता. भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य में हुए कई भ्रष्टाचारों का जल्द खुलासा होने वाला है. उन्होंने ममता सरकार को भ्रष्ट बताते हुए कहा कि बंगाल में अनेक ऐसे मामले हैं, जिनकी सच्चाई सामने आनी बाकी है. दिलीप घोष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पश्चिम बंगाल में कई भ्रष्टाचार से जुड़े मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही कुछ मामलों में राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को लेकर एनआइए की जांच भी चल रही है, जिसमें आइ-पैक का नाम भी जुड़ा है. उन्होंने कहा कि जब कोई मामला दर्ज होता है, तो उसकी सुनवाई अदालत में होती है.

आइ-पैक से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि एजेंसी की छापेमारी के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का स्वयं वहां पहुंचना और जिस तरह से उन्होंने स्थिति को संभालने की कोशिश की, उससे यह संदेह गहराता है कि वहां कोई बड़ा रहस्य या घोटाला छिपा हो सकता है. उन्होंने मांग की कि इस मामले की शीघ्र सुनवाई हो, ताकि सच्चाई सामने आये और न्याय मिल सके. भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि बंगाल सरकार से जुड़ी कई गतिविधियां देश विरोधी भी हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मामला दर्ज हो चुका है और अब इसका निपटारा अदालत के माध्यम से किया जाना चाहिए. दिलीप घोष ने कहा कि राज्य में जिस तरह से सरकार काम कर रही है, उससे जनता परेशान हो चुकी है और आने वाले समय में जनता इसका जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel