[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता तारातला हादसे के 72 घंटे बाद खत्म हुआ बचाव अभियान, फॉरेंसिक जांच के बाद शुरू होगा मलबा हटाने का काम

तारातला हादसे के 72 घंटे बाद खत्म हुआ बचाव अभियान, फॉरेंसिक जांच के बाद शुरू होगा मलबा हटाने का काम

0
तारातला हादसे के 72 घंटे बाद खत्म हुआ बचाव अभियान, फॉरेंसिक जांच के बाद शुरू होगा मलबा हटाने का काम
तारातला के निर्माणाधीन चाय गोदाम की छत गिरने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशान पूरा हुआ. फोटो : एएनआई

Taratala Godown Collapse Rescue Operation: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम ढहने की घटना के 72 घंटे बाद सेना, एनडीआरएफ, दमकल व डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप (डीएमजी) ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान समाप्त करने की घोषणा की. अधिकारियों के अनुसार, मलबे में किसी अन्य व्यक्ति के फंसे होने की आशंका समाप्त होने के बाद यह निर्णय लिया गया. शनिवार दोपहर से रेस्क्यू टीमों ने घटनास्थल से हटना शुरू कर दिया.

फॉरेंसिक टीम करेगी जांच

बचाव अभियान समाप्त होने के बावजूद घटनास्थल को पुलिस ने पूरी तरह घेर रखा है. अब कोलकाता पुलिस की फॉरेंसिक टीम घटनास्थल का निरीक्षण करेगी और जरूरी साक्ष्य जुटायेगी. फॉरेंसिक जांच पूरी होने के बाद ही मलबा हटाने का काम शुरू किया जायेगा. आगे की जांच को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल अभी भी वहां तैनात है.

Taratala Godown Collapse: मृतकों की संख्या हुई 17

इस बीच एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती एक और घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हो गयी है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

11 सदस्यीय एसआईटी कर रही जांच

बंगाल सरकार पहले ही हादसे की जांच के लिए 11 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन कर चुकी है. युवा कल्याण व खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव राजेश कुमार सिन्हा इसकी अध्यक्षता कर रहे हैं. समिति में कोलकाता नगर निगम, पुलिस, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शामिल हैं. राज्य सरकार ने समिति को 7 दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ें

कोलकाता गोदाम हादसा : मुख्य ठेकेदार समेत 17 की मौत, बचाव अभियान में जुटा भारतीय रेलवे

तारातला हादसे के मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 12 लाख रुपए, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने घटना पर जताया शोक

कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम हादसे के बाद क्यों चर्चा में है बेहरा ब्रदर्स?

कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढहने से 5 मरे, रेस्क्यू में ली गयी सेना की मदद, 3 गिरफ्तार, देखें Photos

Previous article siwan weather: 28 जून को कैसा रहेगा सीवान का मौसम
Next article Hajipur News: जानें जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel