[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, अब नंदीग्राम में होगा उपचुनाव, भवानीपुर के विधायक बने रहेंगे सीएम

शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, अब नंदीग्राम में होगा उपचुनाव, भवानीपुर के विधायक बने रहेंगे सीएम

0
शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, अब नंदीग्राम में होगा उपचुनाव, भवानीपुर के विधायक बने रहेंगे सीएम
भवानीपुर के विधायक के रूप में विधानसभा में शपथ लेते शुभेंदु अधिकारी.

Suvendu Adhikari Bhabanipur Seat: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को अपनी भविष्य की राजनीतिक राह साफ कर दी. विधानसभा में विधायक पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वे कोलकाता की हाई-प्रोफाइल भवानीपुर सीट को अपने पास रखेंगे. नंदीग्राम विधानसभा सीट से इस्तीफा दे देंगे. हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में शुभेंदु अधिकारी ने इन दोनों ही सीटों पर शानदार जीत दर्ज की थी. मुख्यमंत्री के इस फैसले के बाद अब नंदीग्राम में उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया है.

भवानीपुर से ली शपथ, नंदीग्राम को दिया भरोसा

विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने भावुक और रणनीतिक संदेश दिया. कहा- नंदीग्राम सीट से (उपचुनाव में) कोई और विधायक चुना जायेगा, लेकिन मैं वहां के लोगों को कभी यह महसूस नहीं होने दूंगा कि शुभेंदु अधिकारी वहां का विधायक नहीं है. वहां के विकास के लिए किये गये हर वादे को मैं खुद पूरा करूंगा.

मीडिया को बताया अपना पुराना अनुभव

पूर्व मेदिनीपुर के बेटे शुभेंदु ने वर्ष 2008 के नंदीग्राम आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि जब फिरोजा बीबी वहां से विधायक थीं, तब भी उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर वहां की सेवा की थी. इस बार भी वे वैसी ही भूमिका निभायेंगे. शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर में उन्हें 15,105 वोटों के अंतर से करारी शिकस्त दी थी. नंदीग्राम में उन्होंने टीएमसी के पवित्र कर को 9,665 वोटों से हराया था.

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को मिलेगी कितनी सैलरी? पूर्व CM ममता बनर्जी को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

PM मोदी की सलाह पर घटाया अपना काफिला

राजनीतिक फैसलों के साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक खर्चों में कटौती की ओर भी कदम बढ़ाये हैं. पश्चिम एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचत की अपील पर शुभेंदु अधिकारी ने तुरंत अमल किया है. उन्होंने डीजीपी और निदेशक (सुरक्षा) को निर्देश दिया है कि उनके काफिले से सभी गैर-जरूरी वाहनों को तुरंत हटाया जाये. सीएम ने कहा- प्रधानमंत्री हमारे मार्गदर्शक हैं. उनके द्वारा ईंधन की बचत और सादगी की सलाह राष्ट्रहित में है. हम उनके दिखाये रास्ते पर ही चलेंगे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Suvendu Adhikari Bhabanipur Seat: नंदीग्राम में अब कौन होगा चेहरा?

शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद अब सबकी नजरें नंदीग्राम के उपचुनाव पर टिकी हैं. भाजपा वहां से किसी स्थानीय चेहरे को मौका दे सकती है, ताकि मुख्यमंत्री का प्रभाव भी बना रहे और संगठन को भी मजबूती मिले. भवानीपुर सीट को अपने पास रखकर शुभेंदु ने यह संदेश दिया है कि वे कोलकाता के दिल से अपनी सरकार का नियंत्रण और भी मजबूत करना चाहते हैं.

इसे भी पढ़ें

पनता भात और हिल्सा के शौकीन हैं बंगाल के नये मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, मां ने खोले नंदीग्राम के लाल के राज

कौन हैं नंदीग्राम के ‘जायंट किलर’ शुभेंदु अधिकारी, जिन्होंने ममता बनर्जी को 2 बार हराया और ढाह दिया टीएमसी का अभेद्य किला

बंगाल की महिलाओं की हो गयी बल्ले-बल्ले, अन्नपूर्णा भंडार से मिलेंगे 3000 रुपए, 1 जून से सरकारी बसों में यात्रा भी फ्री

महिलाओं के लिए खुशखबरी! ममता बनर्जी की ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना बंद नहीं करेगी शुभेंदु सरकार, जानें क्या है आगे का प्लान

Previous article कोल इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी के 660 पदों पर निकली भर्ती, 1 लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी
Next article Darbhanga News: बच्चों के झगड़े ने लिया खूनी रूप, बीच-बचाव करने गए युवक की गला दबाकर हत्या
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel