[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बनेंगे, विधायकों ने चुना अपना नेता, अमित शाह ने की घोषणा

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बनेंगे, विधायकों ने चुना अपना नेता, अमित शाह ने की घोषणा

0
शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बनेंगे, विधायकों ने चुना अपना नेता, अमित शाह ने की घोषणा

Suvendu Adhikari News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में कोलकाता में बैठक हुई. बैठक में औपचारिक रूप से विधायक दल के नेता का चयन किया गया. बंगाल के पर्यवेक्षक बनाये गये अमित शाह ने खुद विश्व बांग्ला कन्वेंसन सेंटर में इसकी घोषणा की.

Suvendu Adhikari New Chief Minister Of West Bengal Bjp Legislative Party Leader Elected News
कोलकाता के विश्व बांग्ला कन्वेंसन सेंटर में विधायक दल की बैठक के दौरान स्टेज पर अमित शाह व अन्य.

ममता बनर्जी को 15 हजार वोट से हराया था

4 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद से यह तय माना जा रहा था कि शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नये मुख्यमंत्री बनेंगे. शुभेंदु एकमात्र नेता थे, जिन्हें भाजपा ने 2 विधानसभा सीट से चुनाव के मैदान में उतारा था. उन्होंने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की. भवानीपुर विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी जैसी बंगाल की कद्दावर नेता को 15 हजार से अधिक मतों के बड़े अंतर से पराजित कर दिया. यह लगातार दूसरा चुनाव था, जिसमें ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी से हार का सामना करना पड़ा.

Suvendu Adhikari New Chief Minister Of West Bengal Bjp Legislative Party Leader Elected News Samik Bhattacharya
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद कमल फूल की माला पहनाकर शुभेंदु अधिकारी का शमिक भट्टाचार्य ने किया स्वागत.

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी को धूल चटाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का 60 फीसदी वोट और 100 साल तक सरकार का दावा

केंद्रीय पर्यवेक्षक को मिले थे 8 प्रस्ताव और समर्थन

भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के लिए केंद्र की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक अमित शाह ने बताया कि उनके पास 8 प्रस्ताव और समर्थन मिले हैं. सभी एक ही नाम के हैं. दूसरा नाम देने के लिए भी लोगों को पर्याप्त समय दिया गया, लेकिन कोई दूसरा नाम सामने नहीं आया. इसलिए शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानमंडल दल का नेता निर्वाचित घोषित किया जाता है. इसके साथ ही पूरा हॉल नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे से गूंज उठा.

अमित शाह और शमिक भट्टाचार्य ने माला पहनाकर किया अभिनंदन

इस घोषणा के बाद सबसे पहले अमित शाह ने माला पहनाकर शुभेंदु का अभिनंदन किया. बाद में बारी-बारी से पार्टी के नेताओं ने विधायक दल के नेता का स्वागत किया. शुभेंदु अधिकारी ने सभी वरिष्ठ नेताओं का झुककर और हाथ जोड़कर धन्यवाद किया. अमित शाह और शमिक भट्टाचार्य ने उन्हें गले लगाया.

Suvendu Adhikari News: भाजपा ने बंगाल में दर्ज की ऐतिहासिक जीत

इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके राजनीतिक करियर का बड़ा झटका देते हुए तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

9 मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह

भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार, 9 मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल की राजनीति के ‘गेमचेंजर’ हैं शुभेंदु अधिकारी? नंदीग्राम के नायक से ममता बनर्जी को ललकारने तक, जानें 5 अनकहे सच

पीएम मोदी की तरह नंदीग्राम छोड़ भवानीपुर को चुनेंगे शुभेंदु अधिकारी या चुनेंगे नयी राह, फैसला 10 दिन में

शुभेंदु अधिकारी ने कैसे ममता बनर्जी को हराकर पूरे बंगाल को कर दिया भगवामय, पढ़ें जायंट किलर के उदय की पूरी कहानी

भवानीपुर में दंगल से पहले बवाल, शुभेंदु और ममता के समर्थक भिड़े, कालीघाट में ‘जय श्रीराम’ बनाम ‘जय बांग्ला’

Previous article दीपिका पादुकोण की कॉकटेल से कॉकटेल 2 की तुलना पर कृति सेनन ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
Next article छह पशुओं के साथ बोरे में प्रतिबंधित मांस के साथ छह पकड़ाये
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel