[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां सिर्फ छह दिनों की होंगी

स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां सिर्फ छह दिनों की होंगी

0
स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां सिर्फ छह दिनों की होंगी

संवाददाता, कोलकाता

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा पर्षद ने मंगलवार को एक अधिसूचना जारी कर बताया है कि अब स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 11 दिन नहीं, बल्कि केवल छह दिनों की होंगी. अगले एकेडमिक वर्ष में राज्यभर के माध्यमिक शिक्षा पर्षद से जुड़े स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां सिर्फ छह दिनों की होंगी. पर्षद (बोर्ड) ने छुट्टियों के कैलेंडर को लेकर नयी गाइडलाइन जारी की है. इसके मुताबिक, अगले एकेडमिक वर्ष में 11 मई से 16 मई तक कुल छह दिनों की गर्मी की छुट्टियां दी गयी हैं. हालांकि, दुर्गा पूजा और काली पूजा के मौके पर स्कूलों में लंबी छुट्टी रहेगी. अगले एकेडमिक वर्ष में दुर्गापूजा, काली पूजा और भाईफोंटा के लिए स्कूल लगातार 25 दिन बंद रहेंगे. वैसे भी, स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां अप्रैल-मई के आसपास होती हैं.

इस साल, हीट वेव के कारण 30 अप्रैल से स्कूल और कॉलेज बंद कर दिये गये थे. बाद में, दोबारा खुलने के बाद, फिर से गर्मी के कारण कुछ दिनों के लिए स्कूल बंद कर दिये गये थे. अगले साल से छुट्टियों का समय कम कर दिया जायेगा. स्कूलों को इसकी सूचना जारी कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel