[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता स्कूल की कैंटीन में सिलिंडर विस्फोट से दहले परीक्षार्थी

स्कूल की कैंटीन में सिलिंडर विस्फोट से दहले परीक्षार्थी

0
स्कूल की कैंटीन में सिलिंडर विस्फोट से दहले परीक्षार्थी

सिविक वॉलंटियरों की तत्परता से टला बड़ा हादसा कोलकाता. माध्यमिक परीक्षा के पहले ही दिन एक बड़ा हादसा टल गया. कूचबिहार जिले के तूफानगंज-1 ब्लॉक स्थित नक्कटीगाछ हायर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को परीक्षा से कुछ देर पहले गैस सिलिंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार, इस स्कूल में सोमवार को 202 छात्र माध्यमिक परीक्षा देने पहुंचे थे. परीक्षा शुरू होने से 10-15 मिनट पहले स्कूल कैंटीन में चाय बनाते समय अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गयी. आग की लपटें उठते देख पूरे स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया. इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद दो सिविक वॉलंटियरों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए जलते हुए सिलिंडर को स्कूल परिसर से बाहर निकालकर पास के एक मैदान में ले गये. दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही सिलिंडर में तेज विस्फोट हो गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गयी. घटना के बाद परीक्षा देने पहुंचे छात्र घबराकर स्कूल से बाहर निकल आये. सूचना मिलते ही जिलाधिकारी समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. हालात सामान्य होने के बाद स्कूल में परीक्षा शुरू करायी गयी. अभिभावकों ने बताया कि यदि सिविक वॉलंटियर समय रहते सिलिंडर को बाहर नहीं निकालते, तो बड़ा हादसा हो सकता था. घटना की जानकारी मिलते ही पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा पर्षद के अधिकारियों ने भी स्कूल प्रशासन से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी ली.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel