[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता सभी विधानसभा सीटों पर विस्तारक की होगी नियुक्ति

सभी विधानसभा सीटों पर विस्तारक की होगी नियुक्ति

0
सभी विधानसभा सीटों पर विस्तारक की होगी नियुक्ति

कोलकाता.

राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने राज्यभर में संगठन मजबूत करने करने काे लेकर एक बड़ी रणनीति के तहत कार्य शुरू कर दिया है. पार्टी ने सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों में ‘विस्तारक’ (पूर्णकालिक कार्यकर्ता) नियुक्त करने की प्रक्रिया तेज कर दी है.

प्रदेश भाजपा नेताओं के अनुसार, यह प्रक्रिया इस माह के अंत तक पूरी कर ली जायेगी. शुरुआती प्रशिक्षण के बाद विस्तारक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में तैनात किये जायेंगे. उनका काम जमीनी स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों की जानकारी जुटाना होगा. इन रिपोर्टों के आधार पर पार्टी राज्यभर में चुनाव और प्रचार की रणनीति तय करेगी.

भाजपा राज्य समिति के एक सदस्य ने बताया कि प्रारंभिक सूची में करीब 500 नाम शामिल हैं, जिनमें से 294 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अंतिम चयन किया जायेगा. इनमें कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्हें पहले भी विस्तारक के रूप में काम करने का अनुभव है, जबकि कुछ नये चेहरे हैं.

इसके अलावा पार्टी ने विस्तारकों के लिए योग्यता भी तय किये हैं. चयनित कार्यकर्ता को संबंधित विधानसभा क्षेत्र का मतदाता होना जरूरी होगा. साथ ही, उसे उस इलाके की सामाजिक, भौगोलिक और राजनीतिक स्थिति की गहरी समझ होनी चाहिए. जाति और धर्म आधारित जनसंख्या का ज्ञान भी अनिवार्य माना गया है. स्नातक युवाओं और पार्टी के इतिहास की अच्छी जानकारी रखने वालों को प्राथमिकता दी जायेगी, जो लोग पहले विस्तारक की भूमिका निभा चुके हैं और अच्छा रिकॉर्ड रखते हैं, उन्हें भी वरीयता मिलेगी.

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रथींद्रनाथ बोस ने कहा कि पहले भी चुनाव से पहले विस्तारक नियुक्त किये जाते रहे हैं, लेकिन इस बार प्रक्रिया ज्यादा विस्तृत है. यही कारण है कि काम इतनी जल्दी शुरू किया गया है. उन्होंने बताया कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व भी इस बार विस्तारकों की भूमिका का अधिकतम उपयोग चाहता है, इसलिए चयन प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel