[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता SIR Protest: बंगाल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बीएलओ को लेकर प्रदर्शन करने सीईओ कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारी

SIR Protest: बंगाल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बीएलओ को लेकर प्रदर्शन करने सीईओ कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारी

0
SIR Protest: बंगाल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बीएलओ को लेकर प्रदर्शन करने सीईओ कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारी
बंगाल में एसआईआर के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहा बीएलओ का एक संगठन.

SIR Protest: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के खिलाफ बीएलओ के एक संगठन का प्रदर्शन जारी है. बूथ स्तरीय अधिकारियों के एक संगठन ने मंगलवार को कोलकाता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के बाहर एक बीमार बीएलओ के साथ विरोध प्रदर्शन किया. एक बीएलओ को एम्बुलेंस में सीईओ बंगाल के कार्यालय तक लाया गया. प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) ड्यूटी के दौरान अत्यधिक तनाव के कारण उसे गंभीर मस्तिष्काघात (ब्रेन हेमरेज) हुआ है.

काम के दबाव में हुआ ब्रेन हेमरेज, चुनाव आयोग ने नहीं दी मदद – प्रदर्शनकारी

दक्षिण 24 परगना जिले के फ्रेजरगंज ग्राम पंचायत के बूथ नंबर 276 के बीएलओ देबाशीष दास (57) पिछले सप्ताह एसआईआर कार्य के दौरान कथित तौर पर कार्यभार अचानक बढ़ जाने की वजह से बेहोश हो गये थे. प्रदर्शनकारी बीमार बीएलओ को एम्बुलेंस से सीईओ कार्यालय ले गये और आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ने अब तक मुआवजे के रूप में ‘एक भी रुपया’ नहीं दिया है.

बीएलओ अधिकार रक्षा समिति का दावा – जबरदस्त दबाव में हैं बीएलओ

बीएलओ अधिकार रक्षा समिति के नेताओं ने दावा किया कि मतदाता सूची के एसआईआर की समयसीमा को पूरा करने के लिए वे ‘जबरदस्त दबाव’ में हैं. समिति के एक सदस्य ने कहा कि वे देबाशीष दास के लिए पर्याप्त मुआवजा और बीएलओ पर पड़े असहनीय कार्यभार से तत्काल राहत चाहते हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

SIR Protest: ड्यूटी के दौरान मरने या घायल होने वालों को मुआवजा देती है राज्य सरकार

प्रदर्शनकारियों ने कई उदाहरण दिये और कहा कि राज्य सरकार ने ड्यूटी के दौरान मरने वाले या घायल होने वाले मतदानकर्मियों को मुआवजा दिया था. उन्होंने तर्क दिया कि निर्वाचन आयोग का काम करने के दौरान बीमार पड़ने वाले बीएलओ के लिए भी इसी तरह की सहायता सुनिश्चित की जानी चाहिए.

बीएलओ को मुआवजा देने से क्यों इनकार कर रहा आयोग – प्रदर्शनकारी

एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पूछा कि बंगाल सरकार चुनाव ड्यूटी के दौरान हताहत होने पर अनुग्रह राशि देती है. निर्वाचन आयोग उन बीएलओ को बुनियादी मुआवजा देने से क्यों इनकार कर रहा है, जो अनिवार्य ड्यूटी करते हुए स्वास्थ्य संबंधी नुकसान उठा रहे हैं?

इसे भी पढ़ें

चाहे वे मेरा गला काट दें…, मुर्शिदाबाद में एनआरसी और डिटेंशन सेंटर पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान

SIR Form: अभी तक नहीं भरा फॉर्म तो घबराएं नहीं, ईसीआई ने 11 दिसंबर तक बढ़ा दी है एनुमरेशन फॉर्म भरने की तारीख

SIR का खौफ! बंगाल से भाग रहे बांग्लादेशी नागरिक, हर दिन 150-200 लोगों को वापस भेज रहा बीएसएफ

SIR in Bengal : क्या बंगाल में SIR को लेकर होगा ‘खूनखराबा’? इस सवाल का जवाब चुनाव आयोग ने दिया

Previous article अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर होगी कार्रवाई
Next article राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विधिक सेवा प्राधिकार ने किया 13 बेंचों का गठन
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel