[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता पुरुलिया में 82 साल के दुर्जन माझी ने की आत्महत्या, बेटे ने 23 दिन बाद चुनाव आयोग के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी

पुरुलिया में 82 साल के दुर्जन माझी ने की आत्महत्या, बेटे ने 23 दिन बाद चुनाव आयोग के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी

0
पुरुलिया में 82 साल के दुर्जन माझी ने की आत्महत्या, बेटे ने 23 दिन बाद चुनाव आयोग के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी
बंगाल में चुनाव आयोग के खिलाफ शिकायत, एफआईआर दर्ज.

SIR in Bengal: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 से पहले वोटर शुद्धिकरण के लिए चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के बीच चुनाव आयोग के अफसरों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का एक केस दर्ज हुआ है. मामला राज्य के पुरुलिया जिले में 23 दिन पहले हुई एक आत्महत्या के मामले से जुड़ा है.

29 दिसंबर को दुर्जन माझी ने की थी आत्महत्या

चुनाव आयोग के खिलाफ दर्ज करायी गयी एफआईआर में कहा गया है कि एसआईआर से जुड़ी चिंता की वजह से दुर्जन माझी ने 29 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी. उसे उसी दिन सुनवाई के लिए बुलाया गया था. दुर्जन की उम्र 82 साल थी.

23 दिन बाद चुनाव आयोग के खिलाफ दर्ज हुआ केस

एक अधिकारी ने बताया है कि बुजुर्ग के बेटे ने पाड़ा पुलिस स्टेशन में एक कंप्लेन दी है. इसके आधार पर घटना के 23 दिन बाद केस दर्ज हुआ है. थाने में दर्ज एफआईआर में किसी अधिकारी का नाम नहीं है. मृतक के बेटे ने इलेक्शन कमीशन के ऑफिसर्स पर उसके पिता को सुसाइड करने के लिए प्रोवोक करने के आरोप लगाये हैं.

चौटाला गांव के रहने वाले थे दुर्जन माझी

अधिकारी ने बताया है कि पाड़ा ब्लॉक के चौटाला गांव के आदिवासी बुजुर्ग दुर्जन माझी ने ब्लॉक कार्यालय में एसआईआर हियरिंग के लिए पेश होने से कुछ घंटे पहले अपनी जान दे दी थी. माझी के परिवार ने कहा कि वोटर लिस्ट और एसआईआर से जुड़ी चिंता की वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तृणमूल ने आयोग पर लगाया भय पैदा करने का आरोप

दुर्जन माझी के बेटे की ओर से थाने में की गयी शिकायत के बाद तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि एसआईआर के माध्यम से लोगों में भय पैदा किया जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने अभी तक इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

पुरुलिया के मानबाजार में आदिवासी युवक ने दे दी जान

एक अन्य घटना में पुरुलिया जिले के मानबाजार में 32 वर्षीय एक आदिवासी व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. उसके परिवार ने दावा कि उसने यह आत्मघाती कदम तब उठाया, जब उसे एसआईआर सुनवाई का नोटिस मिला.

इसे भी पढ़ें

एसआईआर हियरिंग का नोटिस मिला, तो बुजुर्ग को पड़ा दिल का दौरा, हो गयी मौत, परिवार का दावा

पार्ट टाइम नेता, फुल टाइम ‘तोलाबाज’ के रैंप पर अब नहीं दिखते ‘जीवित भूत’, बोले बंगाल बीजेपी के नेता शंकर घोष

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बयान पर सेना को ऑब्जेक्शन, गवर्नर से की शिकायत

SIR सुनवाई के लिए कोलकाता में पेश हुए इंटरनेशनल क्रिकेटर मोहम्मद शमी, बोले- एसआईआर से किसी को नुकसान नहीं

Previous article Baby Names: बेटे और बेटी के लिए चुनें सुंदर और यादगार नाम
Next article Bihar Ka Mausam: बिहार में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत, जानिए 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel