[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता वोटर लिस्ट की ‘सफाई’ ने बदल दी बंगाल की किस्मत, SIR ने बिगाड़ा ममता बनर्जी का खेल

वोटर लिस्ट की ‘सफाई’ ने बदल दी बंगाल की किस्मत, SIR ने बिगाड़ा ममता बनर्जी का खेल

0
वोटर लिस्ट की ‘सफाई’ ने बदल दी बंगाल की किस्मत, SIR ने बिगाड़ा ममता बनर्जी का खेल

SIR Impact on Bengal Election 2026: बंगाल चुनाव 2026 के नतीजों के बाद अब हार-जीत के कारणों का पोस्टमार्टम शुरू हो गया है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) की करारी शिकस्त के पीछे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) की प्रक्रिया को सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है.

मतदाता सूची की सफाई ने दी सत्ताविरोधी लहर को धार

आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची से सबसे अधिक नाम हटाये गये, वहां टीएमसी का प्रदर्शन सबसे खराब रहा. विशेष रूप से उन सीटों पर जहां हटाये गये नामों की संख्या पिछली जीत के अंतर से अधिक थी, वहां भाजपा ने प्रचंड बढ़त हासिल की. इस चुनावी प्रक्रिया ने साबित कर दिया कि मतदाता सूची की ‘सफाई’ सत्ताविरोधी लहर को और ज्यादा धार दे दी थी.

हटाये गये वोट और टीएमसी की हार के आंकड़े

मतदाता सूची से फर्जी और मृत मतदाताओं के नाम हटाना तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लिए ‘सुनामी’ साबित हुआ.

  • बंगाल की 177 सीटों पर मतदाता सूची से हटाये गये नामों की संख्या टीएमसी की 2021 की जीत के अंतर से कहीं ज्यादा थी.
  • 177 संवेदनशील सीटों में से भाजपा ने 140 से अधिक सीटों पर कब्जा कर लिया. यह बताता है कि टीएमसी के ‘गुप्त वोट बैंक’ ने इस बार काम नहीं आया.
  • उन 50 सीटों पर जहां 15,000 से अधिक मतदाताओं के नाम हटाये गये थे, वहां टीएमसी के दिग्गज मंत्रियों को भी हार का मुंह देखना पड़ा.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फर्जी मतदाताओं पर स्ट्राइक, कैसे हुआ क्लीन स्वीप?

निर्वाचन आयोग द्वारा लागू की गयी SIR प्रक्रिया ने टीएमसी के पारंपरिक चुनाव प्रबंधन को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया.

  • मृत और फर्जी वोटर्स की छुट्टी : वर्षों से मतदाता सूची में मौजूद मृत और पलायन कर चुके मतदाताओं के नाम इस बार हटा दिये गये. टीएमसी इन्हीं वोटों के दम पर अपनी जीत सुनिश्चित करती थी.
  • सटीक मिलान : आधार लिंक और डिजिटल वेरिफिकेशन के कारण इस बार फर्जी मतदान की गुंजाइश न के बराबर रही.
  • विपक्ष का फायदा : भाजपा ने उन क्षेत्रों में अधिक ध्यान केंद्रित किया, जहां मतदाता सूची में बड़े बदलाव हुए थे. इसका नतीजा यह हुआ कि टीएमसी के अभेद्य माने जाने वाले किले भी ढह गये.

SIR Impact on Bengal Election 2026: क्या टीएमसी ने हार पहले ही भांप ली थी?

चुनाव से पहले ही ममता बनर्जी और उनके सिपहसालारों ने SIR प्रक्रिया को लेकर बार-बार सवाल उठाये थे. उन्होंने आरोप लगाया था कि ‘जान-बूझकर’ उनके समर्थकों के नाम हटाये जा रहे हैं. अब चुनावी नतीजे यह तस्दीक कर रहे हैं कि टीएमसी का यह डर बेवजह नहीं था. वोट बैंक में आयी इस ‘तकनीकी कमी’ ने टीएमसी के जमीनी समीकरणों को बिगाड़ दिया, जिससे भाजपा को 207 सीटों तक पहुंचने का आसान रास्ता मिल गया.

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी की तरह नंदीग्राम छोड़ भवानीपुर को चुनेंगे शुभेंदु अधिकारी या चुनेंगे नयी राह, फैसला 10 दिन में

ममता बनर्जी की जिद पर भड़के जेठमलानी, कहा- इस्तीफा न दें, तो धक्के मारकर निकालें, वह अब ऑफिस में घुसपैठिया

बंगाल में ममता बनर्जी के खास अफसरों पर गिरी गाज, रिटायर नौकरशाहों की दफ्तरों में एंट्री बैन, मुख्य सचिव का सख्त फरमान

ममता बनर्जी बोलीं- इस्तीफा नहीं दूंगी, दीदी के बयान पर बंगाल के अधिकारी ले रहे मजे- हमें 2-2 सीएम मिलेंगे

Previous article शपथ ग्रहण से पहले पटना सज-धज कर तैयार, BJP ऑफिस के सामने कृष्ण भक्तों का भजन कीर्तन
Next article शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या: कहीं सुपारी देकर तो नहीं कराई गई हत्या? बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए थे हमलावर
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel