[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता मालदा में 278 मतदाताओं को री-वेरिफिकेशन का नोटिस, नाराज लोगों ने चुनाव आयोग के खिलाफ की नारेबाजी

मालदा में 278 मतदाताओं को री-वेरिफिकेशन का नोटिस, नाराज लोगों ने चुनाव आयोग के खिलाफ की नारेबाजी

0
मालदा में 278 मतदाताओं को री-वेरिफिकेशन का नोटिस, नाराज लोगों ने चुनाव आयोग के खिलाफ की नारेबाजी
चुनाव आयोग के नोटिस से नाराज मालदा के लोगों ने किया प्रदर्शन.

SIR Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले स्पेशल इंटेंसिव रिवजीन (एसआईआर) के बाद चुनाव आयोग ने मसौदा सूची जारी कर दी. इसके बाद मालदा के 278 लोगों को री-वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया, तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. ये लोग सड़कों पर उतर आये और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) और चुनाव आयोग के खिलाफ भी नारेबाजी की.

एक ही गांव के 278 लोगों को चुनाव आयोग का नोटिस

लोगों का कहना था कि वोटर लिस्ट जारी होने के बाद एक ही गांव के 278 लोगों के नाम उससे क्यों काट दिये गये, बीएलओ, बीडीओ और चुनाव आयोग को इसका जवाब देना होगा. उन्होंने कहा कि उन्होंने एसआईआर के समय सारे दस्तावेज प्रस्तुत किये थे. सभी कागजात सही थे. फिर भी 278 लोगों को फिर से वेरिफिकेशन के लिए चुनाव आयोग की ओर से नोटिस जारी किया गया है. बीएलओ को भी नहीं मालूम कि इन 278 लोगों को क्यों बुलाया गया है.

SIR Bengal: आयोग का नोटिस मिलने से महमूद मियां परेशान

ग्रामीणों ने कहा कि बूथ लेवल ऑफिसर कहते हैं कि री-वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है. वह यह बता पाने में असमर्थ हैं कि री-वेरिफिकेशन क्यों हो रहा है. वोटर महमूद मियां ने कहा कि इस नोटिस की वजह से बहुत दिक्कतें हो रहीं हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रिजाउल ने कहा- बीजेपी के कहने पर परेशान कर रहा चुनाव आयोग

एक अन्य वोटर रिजाउल करीम ने कहा कि सभी के नाम वोटर लिस्ट में आ गये थे. अब बीएलओ कह रहे हैं कि 278 लोगों का री-वेरिफिकेशन होगा. आखिर क्यों होगा री-वेरिफिकेशन, इस बारे में पूछने पर बीएलओ के पास कोई सही जानकारी नहीं है. री-वेरिफिकेशन में क्या होगा, यह कैसे होगा, कोई कुछ नहीं बता पा रहा है. हम परेशान हैं. मतिउर रहमान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कहने पर चुनाव आयोग लोगों को परेशान कर रहा है. बीएलओ को भी कोई जानकारी नहीं है.

बीडीओ बोले- नोटिस से बंगाल के लोगों को डरने की जरूरत नहीं

प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ने इस संबंध में पूछने पर कहा कि बंगाल के लोग चिंतित न हों. एसआईआर की पूरी प्रक्रिया चुनाव आयोग की देखरेख में हो रहा है. मसौदा मतदाता सूची में अगर कोई छोटी-मोटी गलती है, तो उसमें सुधार हो जायेगा. किसी मतदाता को कोई परेशानी नहीं होगी.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव से पहले 1.36 करोड़ मतदाताओं को सुनवाई के लिए बुलायेगा चुनाव आयोग

चाहे वे मेरा गला काट दें…, मुर्शिदाबाद में एनआरसी और डिटेंशन सेंटर पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान

बंगाल में सबसे ज्यादा 74,553 वोटर के नाम चौरंगी में कटे, ममता बनर्जी के विधानसभा में 44,787

बंगाल में 1.5 करोड़ वोटर के नाम काटने के निर्देश! ममता बनर्जी का अमित शाह पर विवादित बयान

Previous article गुमला में दूसरे दिन भी कुहासा का प्रभाव
Next article मसीही समुदाय ने निकाली भव्य क्रिसमस शोभायात्रा, गूंजे प्रभु यीशु के शांति संदेश
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel