[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता सचिन तेंडुलकर से नहीं डरा, तो चुनाव क्या चीज है? तूफानगंज के तृणमूल उम्मीदवार शिव शंकर पॉल की हुंकार

सचिन तेंडुलकर से नहीं डरा, तो चुनाव क्या चीज है? तूफानगंज के तृणमूल उम्मीदवार शिव शंकर पॉल की हुंकार

0
सचिन तेंडुलकर से नहीं डरा, तो चुनाव क्या चीज है? तूफानगंज के तृणमूल उम्मीदवार शिव शंकर पॉल की हुंकार
तूफानगंज विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार शिव शंकर पॉल.

Shiv Shankar Paul TMC Candidate: क्रिकेट के मैदान पर अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों के पसीने छुड़ाने वाले बंगाल के पूर्व तेज गेंदबाज शिव शंकर पॉल अब राजनीति की पिच पर नयी पारी शुरू कर रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने उन्हें कूचबिहार जिले की तूफानगंज विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. पॉल कहते हैं कि जिस तरह वे क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंडुलकर को गेंदबाजी करते समय कभी नहीं डरे, उसी तरह अब चुनावी समर में उतरने से भी उन्हें कोई खौफ नहीं है. घरेलू क्रिकेट में ‘मैको’ के नाम से मशहूर 44 वर्षीय पॉल का लक्ष्य अब जनता की समस्याओं के ‘विकेट’ चटकाना है.

दिग्गजों के खिलाफ डाले हैं ओवर, अब जनता के लिए डालूंगा

शिव शंकर पॉल ने अपने प्रथम श्रेणी करियर में 100 से अधिक विकेट लिये हैं और 2005-07 के दौरान रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंचने वाली बंगाल टीम के स्तंभ रहे हैं. उन्होंने कहा- मैंने क्रिकेट के दिग्गजों के खिलाफ घंटों गेंदबाजी की है. अब मैं अपने लोगों के लिए गेंदबाजी करना चाहता हूं, ताकि खेल, शिक्षा और रोजमर्रा की चुनौतियों को दूर कर सकूं.

उत्तर बंगाल के खिलाड़ियों के लिए कोलकाता हॉस्टल का सपना

पॉल का विजन केवल राजनीति तक सीमित नहीं है. वे जानते हैं कि आर्थिक तंगी के कारण उत्तर बंगाल के प्रतिभाशाली खिलाड़ी बीच में ही खेल छोड़ देते हैं. इसलिए वह कोलकाता में उत्तर बंगाल के खिलाड़ियों के लिए छात्रावास बनाने की मांग अपनी नेता से करेंगे.

  • बड़ा अनुरोध : मैं ममता दीदी और अभिषेक बनर्जी से कोलकाता में उत्तर बंगाल के खिलाड़ियों के लिए एक विशेष छात्रावास (Hostel) बनाने का अनुरोध करूंगा.
  • मकसद : दूर-दराज के प्रतिभावान लड़के-लड़कियों को राजधानी में रहने का खर्च न अखरे और वे अपने सपनों को जी सकें.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तूफानगंज में 31,000 वोटों का फासला पाटने की चुनौती

तूफानगंज विधानसभा सीट ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है. वर्ष 2021 के चुनाव में भाजपा की मालती रावा रॉय ने यहां 31,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी. मजबूत भाजपा संगठन और वामपंथियों की सक्रियता के बीच शिव शंकर पॉल अपने ‘पर्सनल टच’ और अनुशासन के भरोसे मैदान में हैं. उन्होंने 19 मार्च को स्थानीय मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ अपना अभियान शुरू कर दिया है.

क्या काम आयेगा क्रिकेट वाला अनुशासन?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पॉल की खेल पृष्ठभूमि युवाओं को आकर्षित कर सकती है, लेकिन भाजपा के गढ़ में सेंध लगाना आसान नहीं होगा. हालांकि, पॉल को भरोसा है कि दबाव में गेंदबाजी करने का उनका अनुभव उन्हें राजनीतिक तनाव झेलने में मदद करेगा.

  • उम्मीदवार : शिव शंकर पॉल (पूर्व तेज गेंदबाज, बंगाल)
  • सीट : तूफानगंज (कूचबिहार)
  • मुख्य मुद्दा : युवाओं के लिए खेल सुविधाएं और शिक्षा
  • रिकॉर्ड : प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 100+ विकेट

मैं सचिन तेंदुलकर को गेंदबाजी करते समय कभी नहीं डरा, तो अब चुनाव से क्यों डरूं? मैं हमेशा मैदान पर जीतने के लिए उतरा हूं और यहां भी मेरा लक्ष्य जीत ही है.

शिव शंकर पॉल, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार, तूफानगंज विधानसभा

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: भवानीपुर समेत 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को दूसरे चरण में होगी वोटिंग

बंगाल चुनाव 2026: 63 लाख वोटर गायब और ‘अस्मिता’ की जंग, ममता बनर्जी बचा पायेंगी अपना किला?

बंगाल चुनाव में 231 से 242 सीटें जीतेगी तृणमूल कांग्रेस, ज्योतिप्रिय मल्लिक का दावा

बंगाल चुनाव 2026: TMC ने जारी की 291 उम्मीदवारों की लिस्ट, कहां से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी?

Previous article Kharsawan: पूर्णाहुति के साथ श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का समापन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Next article iPhone 16 Plus यहां मिल रहा अब तक की सबसे कम कीमत पर, देखें ऑफर डिटेल्स
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel