[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता संदेशखाली के ‘डॉन’ शेख शाहजहां का क्या होगा! ईडी ने खोला काला चिट्ठा, कोर्ट ने 4 आरोपियों पर तय किये आरोप

संदेशखाली के ‘डॉन’ शेख शाहजहां का क्या होगा! ईडी ने खोला काला चिट्ठा, कोर्ट ने 4 आरोपियों पर तय किये आरोप

0
संदेशखाली के ‘डॉन’ शेख शाहजहां का क्या होगा! ईडी ने खोला काला चिट्ठा, कोर्ट ने 4 आरोपियों पर तय किये आरोप

Sheikh Shahjahan PMLA Case Charges Framed: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार और जमीनों पर अवैध कब्जे के मुख्य आरोपी शेख शाहजहां (Sheikh Shahjahan) की मुश्किलें अब और बढ़ गयी हैं. कोलकाता की विशेष पीएमएलए (PMLA) अदालत ने शेख शाहजहां, उसके भाई शेख आलमगीर और उसके 2 बेहद खास सहयोगियों के खिलाफ धन शोधन (मनी लाउंडरिंग) केस में आरोप तय कर दिये हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को इस बड़े कानूनी एक्शन की आधिकारिक जानकारी साझा की.

जेल में बंद हैं सभी 4 आरोपी

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी (ED) के आधिकारिक बयान के अनुसार, कोलकाता की विशेष अदालत ने 15 जून को ही इन सभी आरोपितों के खिलाफ पीएमएलए की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय करने का ऐतिहासिक आदेश दिया था. जिन लोगों के खिलाफ कोर्ट ने कानूनी शिकंजा कसा है, उनमें शेख शाहजहां, शेख आलमगीर, शिव प्रसाद हाजरा उर्फ शिबू हाजरा और दीदार बक्श मोल्ला शामिल हैं. ये सभी न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद हैं.

4 आरोपी और उन पर लगे आरोप

  • शेख शाहजहां : संदेशखाली का पूर्व टीएमसी क्षत्रप और मुख्य साजिशकर्ता.
  • शेख आलमगीर : शेख शाहजहां का भाई और आपराधिक गतिविधियों का साझीदार.
  • शिव प्रसाद हाजरा उर्फ शिबू हाजरा : शाहजहां का बेहद खास और संदेशखाली में आतंक का दूसरा नाम.
  • दीदार बक्श मोल्ला : शाहजहां के सिंडिकेट और वित्तीय हेरफेर को संभालने वाला करीबी सहयोगी.

इसे भी पढ़ें : शेख शाहजहां और शौकत मोल्ला की मुश्किलें बढ़ीं, बंगाल एसटीएफ ने जमीन खोदकर निकाले हथियार

Sheikh Shahjahan PMLA Case Charges Framed: मई 2024 में ईडी ने दाखिल की थी चार्जशीट

ईडी ने 27 मई 2024 को इन चारों के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की कड़ी धाराओं के तहत पहली मुख्य चार्जशीट (आरोपपत्र) दाखिल की थी. इसके बाद, कोर्ट ने 3 जून 2024 को इस पर संज्ञान लिया. अब कोर्ट ने औपचारिक रूप से आरोप तय कर दिया है. अब इन सभी के खिलाफ मुकदमा (Trial) तेजी से आगे बढ़ेगा, जिससे इनकी जमानत मिलने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गयी हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

धमकी, मर्डर और जमीन कब्जाने की काली कमाई का हुआ भंडाफोड़

शेख शाहजहां और उसके गुर्गों के खिलाफ ईडी का यह मनी लाउंडरिंग केस पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा दर्ज की गयी कई प्राथमिकियों (FIR) के आधार पर शुरू हुआ था. जांचकर्ताओं के मुताबिक, शाहजहां ने संदेशखाली और आसपास के इलाकों में गरीब आदिवासियों की जमीनों पर कब्जा करके, लोगों को जान से मारने की धमकी देकर, हत्या के प्रयास और बड़े पैमाने पर रंगदारी वसूल कर करोड़ों रुपए का काला साम्राज्य खड़ा किया था. इस काली कमाई को वैध बनाने के लिए पैसे को अलग-अलग व्यापार और शेल कंपनियों में रूट किया गया था.

इसे भी पढ़ें

बंगाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से इंकार

संदेशखाली में मिला 16 हथियारों और 2000 कारतूस का जखीरा, बंगाल एसटीएफ की बड़ी सफलता

WB News: संदेशखाली में अब पुलिसकर्मियों पर हमला, तृणमूल कार्यकर्ता को गिरफ्तार करने पहुंची थी टीम

West Bengal News: संदेशखाली जा रही फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को भोजेरहाट में रोका गया, पुलिस के खिलाफ धरना

Previous article महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, पाकिस्तान को रौंदने के बाद नीदरलैंड्स को 95 रन से धोया
Next article बक्सर में शांतिपूर्ण संपन्न हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, एक परीक्षार्थी निष्कासित, 5560 रहे अनुपस्थित
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel