[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता भवानीपुर के तृणमूल नेताओं को ममता ने फोन कर दिया खास मंत्र

भवानीपुर के तृणमूल नेताओं को ममता ने फोन कर दिया खास मंत्र

0
भवानीपुर के तृणमूल नेताओं को ममता ने फोन कर दिया खास मंत्र

कोलकाता.

विधानसभा चुनाव को लेकर भवानीपुर सीट पर सियासी तापमान चरम पर पहुंच गया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर ने इस सीट को बेहद चर्चित बना दिया है. इसी को ध्यान में रखते हुए तृणमूल कांग्रेस ने यहां जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तेज कर दी है. सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बक्शी के कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गयी, जिसमें भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी पार्षद शामिल हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनावी रणनीति तैयार करना था. बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फोन कर नेताओं से जमीनी हालात की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार प्रचार का मुख्य फोकस डोर-टू-डोर अभियान रहेगा. कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि जरूरत पड़ने पर एक ही घर में कई बार संपर्क किया जाये. साथ ही उन्हें किसी भी तरह के उकसावे में न आने और संयम बनाये रखने की सलाह दी गयी है. विकास घर-घर, घर की बेटी भवानीपुर में जैसे नारों के साथ प्रचार अभियान को धार दी जायेगी.

बैठक में जिम्मेदारियों का भी बंटवारा किया गया. जानकारी के अनुसार, केएमसी के वार्ड नंबर 70, 71 और 72 की जिम्मेदारी सुब्रत बक्शी को सौंपी गयी है, जबकि वार्ड नंबर 73, 77 और 82 का दायित्व मंत्री फिरहाद हकीम को दिया गया है. प्रत्येक वार्ड में कार्यकर्ता बैठक आयोजित करने और तुरंत वाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्देश भी दिया गया है. बहुमंजिली इमारतों में विशेष रूप से डोर-टू-डोर अभियान चलाने की योजना बनायी गयी है.

राजनीतिक आंकड़ों पर नजर डालें, तो 2014 और उसके बाद हुए लोकसभा चुनावों में इस क्षेत्र के कई वार्डों में भाजपा का प्रदर्शन मजबूत रहा है. यही वजह है कि शुभेंदु अधिकारी इस बार यहां बड़ा उलटफेर करने की कोशिश में हैं. बताया जा रहा है कि भवानीपुर में एक वार रूम भी तैयार किया गया है, जहां से चुनावी रणनीति संचालित होगी.

वहीं, मतदाता सूची में नाम कटने का मुद्दा भी तूल पकड़ता जा रहा है. प्रारंभिक सूची में हजारों नाम हटने की बात सामने आने से राजनीतिक हलकों में चिंता बढ़ गयी है. कुल मिलाकर भवानीपुर सीट पर इस बार कड़ी टक्कर के आसार हैं और दोनों पक्षों ने पूरी ताकत झोंक दी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel