[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता धर्म के नाम पर राजनीति कर रही भाजपा : अभिषेक

धर्म के नाम पर राजनीति कर रही भाजपा : अभिषेक

0
धर्म के नाम पर राजनीति कर रही भाजपा : अभिषेक

कोलकाता.

सांसद व तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को रेड रोड पर ईद के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के मंच से जहां एक ओर भाईचारे और एकता का संदेश दिया, तो दूसरी ओर विपक्ष खासकर भाजपा पर तीखा राजनीतिक हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि भगवा दल धर्म के नाम पर राजनीति कर रहा है. उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए तृणमूल सामाजिक सौहार्द्र को केंद्र में रख कर लड़ाई को धार दे रही है. ईद की शुभकामनाएं देते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि शनिवार को प्रतिकूल मौसम के बावजूद जिस तरह बड़ी संख्या में लोग यहां (रेड रोड में) जुटे हैं, वह बंगाल की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी विश्वास की मिसाल है. उन्होंने कहा कि ईद सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि यह धैर्य, भाईचारा, प्रेम और त्याग का संदेश देती है, जो हमारे समाज की बुनियाद है.

उन्होंने सीधे तौर पर सांप्रदायिक राजनीति को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें देश में जान-बूझकर हिंदू-मुस्लिम के बीच दरार पैदा करना चाहती हैं. रमजान में ‘राम”” है और दिवाली में ‘अली’, यह हमारी साझा संस्कृति की पहचान है. अभिषेक बनर्जी ने कहा कि देश किसी एक पार्टी या नेता की जागीर नहीं है. भारत उतना ही आपका है, जितना मेरा. मशहूर शायर राहत इंदौरी का जिक्र करते हुए उन्होंने सत्ता पर बैठे लोगों को चेतावनी दी कि वे खुद को मालिक न समझें, बल्कि जनता के प्रति जवाबदेह रहें. भाजपा पर निशाना साधते हुए तृणमूल नेता ने कहा : कभी कहा जाता है हिंदू खतरे में हैं, कभी कहा जाता है मुस्लिम खतरे में हैं, लेकिन असल में देश की एकता खतरे में डाली जा रही है. श्री बनर्जी ने लोगों से अपील की कि वे एकजुट होकर नफरत की राजनीति का जवाब दें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel