[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता TMC में टूट की आशंका के बीच शमिक भट्टाचार्य का आया बयान, कर दिया सब कुछ क्लियर

TMC में टूट की आशंका के बीच शमिक भट्टाचार्य का आया बयान, कर दिया सब कुछ क्लियर

0
TMC में टूट की आशंका के बीच शमिक भट्टाचार्य का आया बयान, कर दिया सब कुछ क्लियर
शमिक भट्टाचार्य

Samik Bhattacharya: कोलकाता: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हलचल तेज है. तृणमूल की स्थिति महाराष्ट्र की शिवसेना जैसी बनती दिख रही है. तृणमूल में बड़ी टूट की आशंका है. इसबीच, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी किसी तृणमूल नेता या गुट को अपने दल में नहीं शामिल करने जा रही है. शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि टीएमसी के लिए हमारे दरवाजे बंद हैं. हमने किसी को भी बाहर से लाए बिना 207 का आंकड़ा छू लिया. हम ऐसे लोगों को अपनी पार्टी में कैसे शामिल कर सकते हैं, जिन पर दाग लगे हों. बंगाल भाजपा का ‘तृणमूलीकरण’ कभी नहीं होगा.

अब ममता बनर्जी का खेल खत्म है

मंगलवार को पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग ममता बनर्जी को विरोध प्रदर्शन नहीं करने देंगे. ममता अब कोलकाता की सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने की स्थिति में नहीं है. हर कोई जानता है कि जब ममता कोर्ट गई थीं, तो क्या हुआ था. अब तो तृणमूल ही उनके के खिलाफ हो गई है. ममता बनर्जी लोगों का ध्यान भटकाने के लिए दिल्ली की बात कर रही हैं. वह दिल्ली आ सकती हैं, अंटार्कटिका जा सकती हैं या रेगिस्तान में जा सकती हैं. वह कुछ भी कर सकती हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल के लोगों ने उनको नकार दिया है. अब उनका खेल खत्म हो चुका है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह

इस बीच, पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी असंतोष और विवाद लगातार गहराता जा रहा है. पार्टी ने सोमवार को अपने दो विधायकों-ऋतोब्रत बनर्जी और संदीपन साहा को निष्कासित कर दिया है. ऋतोब्रत बनर्जी उलुबेरिया पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, जबकि संदीपन साहा एंटाली सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं. वहीं निष्कासन के बाद संदीपन साहा ने पार्टी नेतृत्व और संगठनात्मक प्रक्रियाओं पर सवाल उठाते हुए कई आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव में उन लोगों के हस्ताक्षर शामिल किए गए, जो संबंधित बैठक में मौजूद ही नहीं थे. उन्होंने इसे गंभीर अनियमितता बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

Also Read: तृणमूल कांग्रेस में बगावत, टूट के कगार पर पार्टी, 50 विधायक आज लेंगे बड़ा फैसला

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel