[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता शमिक भट्टाचार्य का ऐलान- लव जिहाद और लैंड जिहाद पर चलेगा हंटर, बंगाल चुनाव 2026 हिंदुओं के अस्तित्व की लड़ाई

शमिक भट्टाचार्य का ऐलान- लव जिहाद और लैंड जिहाद पर चलेगा हंटर, बंगाल चुनाव 2026 हिंदुओं के अस्तित्व की लड़ाई

0
शमिक भट्टाचार्य का ऐलान- लव जिहाद और लैंड जिहाद पर चलेगा हंटर, बंगाल चुनाव 2026 हिंदुओं के अस्तित्व की लड़ाई

Samik Bhattacharya on Love Jihad and Land Jihad: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सूबे की सियासत में ‘ध्रुवीकरण’ का दांव खेल दिया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा है कि अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो राज्य में ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने दो टूक कहा कि इस राह में अगर उन्हें ‘सांप्रदायिक’ भी कहा जाए, तो उन्हें इसकी परवाह नहीं.

बंगाली हिंदुओं के लिए यह आखिरी चुनाव : शमिक भट्टाचार्य

शमिक भट्टाचार्य ने इस चुनाव को महज दो पार्टियों की जंग नहीं, बल्कि एक ‘सभ्यता की लड़ाई’ करार दिया. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा- अगर तृणमूल सत्ता में लौटती है, तो यह न केवल बंगाली हिंदुओं के लिए, बल्कि राष्ट्रवादी और तार्किक सोच रखने वाले मुसलमानों के लिए भी आखिरी चुनाव साबित होगा. उन्होंने बांग्लादेश के ताजा घटनाक्रमों का हवाला देते हुए कहा कि वहां की कट्टरता का असर बंगाल के सीमावर्ती जिलों पर साफ दिख रहा है.

क्या है भाजपा का जिहाद विरोधी प्लान?

शमिक भट्टाचार्य ने ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ की व्याख्या करते हुए अपनी रणनीति भी साझा की. उन्होंने आरोप लगाया कि पहचान छिपाकर हिंदू लड़कियों को जाल में फंसाने और फिर धर्म परिवर्तन कराने का खेल चल रहा है. इसे भाजपा खत्म करेगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आदिवासी लड़कियों से शादी कर उनकी जमीन कब्जा रहे घुसपैठिये : शमिक भट्टाचार्य

भाजपा नेता ने दावा किया कि घुसपैठिये अब आदिवासी लड़कियों से शादी करके उनकी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं. मुर्शिदाबाद को आधार बनाकर घुसपैठिये पूरे राज्य में फैल चुके हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल की भूमि का इस्तेमाल झारखंड और बिहार की डेमोग्राफी बदलने के लिए किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

SIR का शमिक भट्टाचार्य ने किया बचाव

भाजपा विरोधी दलों के आरोपों को खारिज करते हुए शमिक भट्टाचार्य ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का बचाव किया. उन्होंने सवाल किया कि अगर SIR से किसी को डर नहीं है, तो इसके शुरू होते ही नोएडा और गुरुग्राम में काम करने वाले घरेलू सहायक रातोंरात गायब क्यों हो गये? उन्होंने राजारहाट की झुग्गी में लगी आग और उसके बाद गायब हुए लोगों को भी इसी ‘घुसपैठ’ की कड़ी से जोड़ा.

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी के लिए ‘वाटरलू’ साबित होगा बंगाल चुनाव 2026, भाजपा का दावा

ज्योति बसु का जिक्र और ‘राष्ट्रवाद’ का दांव

हैरान करने वाले अंदाज में भाजपा नेता शमिक भट्टाचार्य ने पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु के कथन को याद करते हुए कहा- जब सब मिलकर आपका विरोध करें, तो समझिये आप सही रास्ते पर हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा 1950 के दशक से इन मुद्दों पर लड़ रही है. भाजपा के लिए चुनाव जीतना या हारना बड़ा मुद्दा नहीं है, बल्कि देश और ‘त्रुटिहीन’ मतदाता सूची सर्वोपरि है.

इसे भी पढ़ें

ममता दीदी जा रही हैं, कमल खिल रहा है, शमिक-सुकांत का दावा, उत्तर बंगाल और जंगलमहल में उमड़ा जनसैलाब

बंगाल की बदहाली पर ममता बनर्जी सरकार को शमिक भट्टाचार्य की ललकार, पूछे ये 3 तीखे सवाल

बंगाल चुनाव 2026 में आलू किसानों की आत्महत्या को बनाया मुद्दा, शमिक भट्टाचार्य का ममता बनर्जी सरकार पर हमला

चुनावी शोर के बीच ‘काले खजाने’ का खेल! बंगाल में 274 करोड़ का माल जब्त, शराब, ड्रग्स और फ्री गिफ्ट्स की बाढ़

Previous article आज का दिन इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा खास, इनके लिए कष्टकारी, पढ़ें 5 अप्रैल का राशिफल
Next article ईस्टर आज, जानें इस दिन का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel