[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता फॉर्म वितरण को लेकर बीडीओ कार्यालय में हंगामा, थाना प्रभारी ने संभाली स्थिति

फॉर्म वितरण को लेकर बीडीओ कार्यालय में हंगामा, थाना प्रभारी ने संभाली स्थिति

0
फॉर्म वितरण को लेकर बीडीओ कार्यालय में हंगामा, थाना प्रभारी ने संभाली स्थिति

पर्याप्त काउंटर और स्पष्ट दिशा-निर्देश न होने का आरोप हुगली. विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत फॉर्म जमा करने और प्राप्त करने को लेकर सोमवार को हुगली जिले के एक बीडीओ कार्यालय परिसर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी. अव्यवस्थित व्यवस्था के कारण स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गयी और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने स्थिति संभाली. जानकारी के अनुसार, युवा साथी योजना तथा भूमिहीन आवेदकों से संबंधित प्रपत्र लेने और जमा करने के लिए सुबह से ही सैकड़ों लोग कार्यालय के बाहर पंक्तिबद्ध थे. जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, भीड़ बढ़कर हजारों तक पहुंच गयी. पर्याप्त काउंटर और स्पष्ट दिशा-निर्देश न होने के कारण लाइन में खड़े लोगों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गयी. कुछ स्थानों पर कहासुनी भी हुई, जिससे स्थिति और बिगड़ गयी. स्थिति को नियंत्रण से बाहर जाता देख आरामबाग थाना के प्रभारी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस अधिकारियों ने माइकिंग कर लोगों से शांति बनाये रखने और क्रमवार तरीके से लाइन में खड़े रहने की अपील की. इसके साथ ही यह आश्वासन भी दिया गया कि सभी पात्र लोगों को फॉर्म उपलब्ध कराया जायेगा और निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमा भी लिया जायेगा. पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से व्यवस्था संभाली. अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती कर फॉर्म वितरण की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया गया. धीरे-धीरे हालात सामान्य हुए और कार्य पुनः सुचारु रूप से शुरू हो सका. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पूर्व से पर्याप्त व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की तैयारी की जाती, तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती. वहीं प्रशासन की ओर से कहा गया कि भविष्य में इस प्रकार की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त प्रबंध किये जायेंगे, ताकि आम नागरिकों को असुविधा न हो.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel