[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता राम नवमी पर ‘सियासी महाकुंभ’, भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी का शक्ति प्रदर्शन, TMC ने खेला ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ का कार्ड

राम नवमी पर ‘सियासी महाकुंभ’, भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी का शक्ति प्रदर्शन, TMC ने खेला ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ का कार्ड

0
राम नवमी पर ‘सियासी महाकुंभ’, भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी का शक्ति प्रदर्शन, TMC ने खेला ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ का कार्ड
कोलकाता में कड़ी सुरक्षा के बीच मनी राम नवमी.

Ram Navami: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के शोर के बीच राम नवमी का त्योहार पूरी तरह से राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन में तब्दील हो गया है. गुरुवार को राज्य की सड़कों पर भक्ति और राजनीति का ऐसा संगम दिखा, जहां भाजपा हिंदुत्व के अपने एजेंडे को धार देती नजर आयी, तो सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भी भगवा खेमे के ‘धार्मिक एकाधिकार’ को चुनौती देने के लिए पूरी ताकत झोंक दी. कोलकाता से लेकर जिलों तक जय श्री राम के नारों और हजारों पुलिसकर्मियों के पहरे के बीच बंगाल ‘चुनावी मोड’ में रहा.

भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी की दहाड़- यह हमारी सभ्यता का उत्सव

नेता प्रतिपक्ष और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने दक्षिण कोलकाता में भव्य राम नवमी शोभायात्रा का नेतृत्व किया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र में रैली करते हुए शुभेंदु ने कहा- राम नवमी हमारी सभ्यता और संस्कृति का उत्सव है. बंगाल की जनता अपनी श्रद्धा प्रकट करने के लिए सड़कों पर है. भाजपा और संघ परिवार ने इस दो दिवसीय उत्सव के जरिये राज्य के 2 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है.

TMC का ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’- कुणाल घोष ने संभाला मोर्चा

भाजपा को धर्म के मुद्दे पर वॉकओवर न देने की रणनीति के तहत टीएमसी के दिग्गज नेता भी सड़कों पर उतरे. उत्तर कोलकाता में कुणाल घोष स्थानीय नेताओं के साथ राम नवमी रैली में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि राम किसी एक राजनीतिक दल के नहीं, बल्कि सबके हैं. राजनीतिक विश्लेषक इसे भाजपा के हिंदुत्ववादी दृष्टिकोण का मुकाबला करने के लिए टीएमसी का ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ कार्ड मान रहे हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता में 60 से ज्यादा रैलियां

सुरक्षा के लिहाज से पश्चिम बंगाल पुलिस और प्रशासन ‘हाई अलर्ट’ रहा. कोलकाता शहर में छोटी-बड़ी 60 से अधिक रैलियां निकाली गयीं. संवेदनशील जिले हावड़ा, हुगली, बीरभूम और उत्तर दिनाजपुर में ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की गयी. हजारों पुलिसकर्मियों के साथ-साथ संवेदनशील प्वाइंट्स पर केंद्रीय बलों (CRPF) को मुस्तैद रखा गया.

Ram Navami West Bengal Election 2026
राम नवमी के अवसर पर कोलकाता की सड़कों पर निकली शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं ने किया भजन-कीर्तन.

बंगाल पर थोपा जा रहा उत्तर भारतीय हिंदुत्व – वामदल+कांग्रेस

वामपंथी और कांग्रेस नेताओं ने इस स्थिति पर चिंता जतायी है. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) के वरिष्ठ नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा बंगाल की समन्वयवादी परंपरा पर ‘उत्तर भारतीय हिंदुत्व’ थोप रही है. उन्होंने टीएमसी की भी आलोचना की. कहा कि वह भाजपा का मुकाबला करने की बजाय उसी की राह पर चल रही है. वामदलों के अनुसार, राजनीति में धर्म का यह आक्रामक उपयोग बंगाल की संस्कृति के लिए नया और चिंताजनक है.

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 शेड्यूल

  • पहला चरण : 23 अप्रैल 2026
  • दूसरा चरण : 29 अप्रैल 2026
  • नतीजे : 4 मई 2026

इसे भी पढ़ें

राम नवमी पर ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी की हुंकार, बंगाल में 3000 जवान तैनात, हावड़ा-हुगली में ड्रोन

बंगाल में नमाज की आजादी, पूजा के लिए कोर्ट के चक्कर, दक्षिणेश्वर से नितिन नबीन का ममता बनर्जी सरकार पर वार

हावड़ा में रामनवमी 2026 शोभायात्रा को कलकत्ता हाईकोर्ट की हरी झंडी, हथियार ले जाने पर रोक

Previous article मेष राशिफल 27 मार्च 2026: आज प्रमोशन के अवसर मिलेंगे या आप ऑफिस पॉलिटिक्स के होंगे शिकार?
Next article JMM का मिशन असम: तीर-धनुष के साथ 18 प्रत्याशी मैदान में, CM हेमंत आज होंगे रवाना
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel