[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बंगाल दौरे पर आ रहे हैं रेलमंत्री, 15 वर्षों से रुकी रेल परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

बंगाल दौरे पर आ रहे हैं रेलमंत्री, 15 वर्षों से रुकी रेल परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

0
बंगाल दौरे पर आ रहे हैं रेलमंत्री, 15 वर्षों से रुकी रेल परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार
रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव

कोलकाता से श्रीकांत शर्मा की रिपोर्ट

Railway: केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव छह जून को कोलकाता पहुंच रहे हैं. राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद पहली बार कोलकाता आ रहे हैं. रेलमंत्री राज्य सचिवालय नबान्न में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात करेंगे. इससे पहले भी बंगाल दौरे के समय रेलमंत्री श्री वैष्णव ने राज्य में रुकी रेल परियोजनाओं का जिक्र करते हुए राज्य सरकार से सहयोग माना था.

सभी योजनाओं की होगी समीक्षा

ममता बनर्जी के रेलमंत्री रहते बंगाल को कई परियोजनाएं मिलीं थी. उनमें से कई परियोजनाओं पर काम अब तक पूरा नहीं हुआ है. उसके बाद की घोषित योजनाएं भी अधुरी हैं. केंद्र और राज्य के बीच गतिरोध के कारण पिछले 12-13 वर्षों में परियोजनाओं की गति काफी धीमी रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पश्चिम बंगाल में रुकी हुई और अटकी पड़ी विभिन्न रेलवे परियोजनाओं के कामकाज की समीक्षा करना है. इस बैठक में पूर्व रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे और मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री के साथ नबान्न में होगी बैठक

रेलवे सूत्रों के मुताबिक रेल मंत्री नबान्न सभागार में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे. रेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति के सदस्य भी शनिवार दोपहर तक कोलकाता पहुंचेंगे और शाम को रेलवे से जुड़े विभिन्न संगठनों के साथ बैठक करेंगे. बैठक में पिछले 15 वर्षों से भूमि अधिग्रहण और केंद्र-राज्य के बीच अन्य मामलों के कारण रुकी हुई परियोजनाओं को गति देने पर चर्चा होगी. रेल मंत्रालय को उम्मीद है कि बंगाल की लंबित रेलवे परियोजनाओं के लिए राज्य सरकार की ओर से सहयोगात्मक रवैया देखने को मिलेगा.

Also Read: केंद्र की सागरमाला-2 योजना से जुड़ा पश्चिम बंगाल, राज्य को मिलेंगे 22,700 करोड़

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel