[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए आ सकते हैं राहुल व प्रियंका

बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए आ सकते हैं राहुल व प्रियंका

0
बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए आ सकते हैं राहुल व प्रियंका

कांग्रेस हाइकमान ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू की कोलकाता. राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अकेले ही मैदान में उतरने का फैसला लिया है. इसके बाद से ही कांग्रेस अपनी पूरी ताकत के साथ राज्य में चुनाव प्रचार के लिए उतरने की तैयारियों में जुट गया है. जानकारी के अनुसार, अगर आखिरी क्षण में कोई बहुत बड़ा परिवर्तन नहीं होता है, तो इस बार के विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल के अधिकांश जगहों पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विरोधी पार्टी के नेता राहुल गांधी जनसभा को संबोधित कर सकते हैं. इनका साथ देने के लिए चुनावी मैदान में प्रियंका गांधी वाड्रा के भी मौजूद रहने की संभावना है. मालदा दक्षिण लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस सांसद इशा खान चौधरी ने इस बाबत बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बंगाल दौरे और जनसभा को लेकर हमने अपना प्रस्ताव दिया है. मध्य कोलकाता, मुर्शिदाबाद, मालदा ऐसी संभावित जगहें हैं, जहां जनसभा का प्रस्ताव दिया गया है. हमें यह आश्वस्त किया गया है कि पार्टी के प्रमुख नेता इस बार चुनाव प्रचार के लिए राज्य में आने वाले हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक दौरे की तारीख तय नहीं हुई है.गौरतलब है कि कांग्रेस हाइकमान ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पश्चिम बंगाल में पार्टी के संभावित उम्मीदवार कौन होंगे, यह निश्चित करने के लिए संबंधित व्यक्ति की चुनाव जीतने की संभावना पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जायेगा. उन्होंने कहा : चुनाव से पहले जो नेता दूसरी पार्टियों से हमारी पार्टी में शामिल होंगे. , ऐसे दलबदलू नेताओं के लिए भी यहीं नीति अपनायी जायेगी. उम्मीदवारों के चुनाव के लिए सबसे बड़ा फैक्टर उनका इमेज, विश्वसनीयता और जनता के बीच उनकी स्वीकार्यता होगी. दिल्ली कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बंगाल के 65 ऐसी सीटों को पार्टी हाइकमान में अलग से चिह्नित किया है, जहां पार्टी का रिजल्ट अच्छा आने की संभावना है. पार्टी हाइकमान को लगता है कि अगर विधानसभा चुनाव से दो महीने पहले से इन सीटों पर अधिक ध्यान दिया जाये, तो इनमें से कम से कम 10 सीटें तो कांग्रेस की झोली में जरूर आ जायेंगी. सूत्रों का दावा है कि बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए मालदा, मुर्शिदाबाद, जलपाईगुड़ी, उत्तर 24 परगना और नदिया जिलों पर कांग्रेस अधिक ध्यान देने वाली है. संभावना है कि तृणमूल छोड़ कर फिर से कांग्रेस में शामिल हुईं मौसम नूर को मालदा में चुनाव प्रचार की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जाये. अगले सप्ताह संसद में बजट सत्र के पहले चरण के खत्म होन के बाद ही बंगाल के प्रदेश नेताओं के साथ कांग्रेस हाइकमान के प्रतिनिधि बैठक कर सकते हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel