[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता ममता बनर्जी सरकार पर राहुल गांधी का हमला- बंगाल में लोकतंत्र नहीं, TMC के आतंक का राज, हिंसा के आगे नहीं झुकेगी कांग्रेस

ममता बनर्जी सरकार पर राहुल गांधी का हमला- बंगाल में लोकतंत्र नहीं, TMC के आतंक का राज, हिंसा के आगे नहीं झुकेगी कांग्रेस

0
ममता बनर्जी सरकार पर राहुल गांधी का हमला- बंगाल में लोकतंत्र नहीं, TMC के आतंक का राज, हिंसा के आगे नहीं झुकेगी कांग्रेस

Rahul Gandhi on Bengal Violence: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच आसनसोल में कांग्रेस कार्यकर्ता देवदीप चटर्जी की कथित हत्या ने सियासी गलियारों में तूफान ला दिया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला है.

बंगाल में पूरी तरह खत्म हो चुका है लोकतंत्र

राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि आज बंगाल में लोकतंत्र पूरी तरह खत्म हो चुका है. वहां केवल ‘तृणमूल के आतंक’ का शासन चल रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस ऐसी हिंसक राजनीति के सामने कभी नहीं झुकेगी, जो भारत की अहिंसक विरासत को कलंकित करती है.

विरोधियों की आवाज दबाना TMC का स्वभाव : राहुल

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट साझा कर अपना आक्रोश व्यक्त किया. उन्होंने लिखा- चुनाव के बाद तृणमूल के गुंडों द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता देवदीप चटर्जी की हत्या करना बेहद शर्मनाक है. उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मतदान के बाद विरोधियों को डराना, हमला करना और उनकी आवाज दबा देना अब तृणमूल का मूल स्वभाव बन गया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आसनसोल में क्या हुआ था?

कांग्रेस पार्टी का दावा है कि देवदीप चटर्जी आसनसोल उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रसेनजीत पुइतांडी के बेहद करीबी सहयोगी थे. सत्ताधारी दल के लोगों ने देवदीप की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उन्होंने कुछ ही समय बाद दम तोड़ दिया. प्रदेश कांग्रेस ने दावा किया कि घटना की सूचना मिलने के बावजूद शुरुआत में प्राथमिकी (FIR) तक दर्ज नहीं की गयी. यह प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है.

इसे भी पढ़ें : भ्रष्टाचार की रेस में मोदी से पीछे नहीं ममता बनर्जी, राहुल गांधी का बड़ा आरोप- बंगाल में भाजपा का रास्ता साफ कर रही TMC

Rahul Gandhi on Bengal Violence: राहुल गांधी की तीन बड़ी मांगें

  1. सभी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाये.
  2. मृतक देवदीप के परिवार को तत्काल मुआवजा दिया जाये.
  3. पीड़ित परिवार को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाये, ताकि उन्हें आगे कोई खतरा न हो.

इसे भी पढ़ें : श्रीरामपुर में गरजे राहुल गांधी- ममता बनर्जी और मोदी अमीरों के लिए कर रहे काम, दोनों सत्ता के लालची

अहिंसा ही हमारी विरासत : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति कभी हिंसा पर आधारित नहीं रही. हमने अपने कार्यकर्ताओं को खोया है, लेकिन हमेशा संविधान और अहिंसा का रास्ता चुना है. यही हमारा संकल्प है. प्रदेश कांग्रेस ने भी इस घटना को राजनीतिक प्रतिशोध का एक चिंताजनक पैटर्न बताया है. पार्टी ने कहा है कि भय के माहौल में लोकतंत्र कभी सुरक्षित नहीं रह सकता.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव और ‘खूनी’ विरासत : 20 साल से हर इलेक्शन में बहा लहू, डराने वाले हैं राजनीतिक हिंसा के ये आंकड़े

बंगाल चुनाव 2026 से पहले रणक्षेत्र बना धापा, भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प

बंगाल चुनाव 2026 से पहले राजनीतिक हिंसा, कांग्रेस कार्यकर्ता और भाजपा प्रत्याशी पर हमला

एक दशक में 16 राज्यों में हुए चुनाव, चुनावी हिंसा में पश्चिम बंगाल नंबर-1

Previous article गुमला में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात से लौट रही सवारी गाड़ी पलटी, 2 युवकों की मौत, 1 गंभीर
Next article सीतामढ़ी: बागमती नदी में हादसा, सगे भाई-बहन की डूबकर मौत, एक बच्ची की तलाश जारी
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel