[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बेबी कोले शर्मा की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन

बेबी कोले शर्मा की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन

0
बेबी कोले शर्मा की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन

खड़गपुर

. सोमवार को खड़गपुर शहर में खड़गपुर प्रगतिशील गणतंत्र प्रतिवादी मंच के सदस्यों ने तृणमूल नेता बेबी कोले शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक विरोध रैली निकाली और खड़गपुर नगर थाने के समक्ष प्रदर्शन किया. संगठन के सदस्यों का कहना था कि केवल पार्टी से बहिष्कार करना पर्याप्त नहीं है, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज है, इसके बावजूद पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है.

पार्टी से निकाली गयीं, लेकिन गिरफ्तारी पर सवाल : गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस की ओर से बेबी कोले शर्मा को पार्टी से बहिष्कृत करने की घोषणा की जा चुकी है. इसके बावजूद प्रगतिशील गणतंत्र प्रतिवादी मंच के सदस्यों का आरोप है कि पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है. संगठन के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बेबी कोले शर्मा को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो उनका आंदोलन और भी तेज होगा.

क्या है मामला : उल्लेखनीय है कि 30 जून को खड़गपुर के खरीदा इलाके में बेबी कोले शर्मा पर आमरा वामपंथी संगठन के 73 वर्षीय नेता अनिल दास उर्फ भीम को सड़क पर गिराकर पीटने का आरोप है. इस घटना के बाद उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज की गयी थी, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई.

प्रदर्शन के दौरान संगठन के सदस्यों ने न्याय की मांग करते हुए पुलिस से त्वरित कार्रवाई की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel