[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता पास करने वाले अभ्यर्थियों की तालिका प्रकाशित करें : कोर्ट

पास करने वाले अभ्यर्थियों की तालिका प्रकाशित करें : कोर्ट

0
पास करने वाले अभ्यर्थियों की तालिका प्रकाशित करें : कोर्ट

कांस्टेबल नियुक्ति परीक्षा

संवाददाता, कोलकाता

कलकत्ता हाइकोर्ट ने राज्य पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए परीक्षा पास करने वाले सभी उम्मीदवारों की तालिका प्रकाशित करने का आदेश दिया है, जिसमें परीक्षार्थियों को मिले प्राप्तांक और उनके श्रेणी के बारे में भी पूरी जानकारी हो. हाइकोर्ट के न्यायाधीश सौगत भट्टाचार्य की पीठ ने राज्य सरकार को अगले सात दिन में यह तालिका प्रकाशित करने का निर्देश दिया. याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि पास करने वाले उम्मीदवारों की तालिका तो प्रकाशित कर दी गयी है, लेकिन उसमें विस्तृत जानकारी नहीं दी गयी है. इसलिए कोर्ट को नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाये रखने के लिए विस्तृत तालिका प्रकाशित करने का आदेश देना चाहिए. जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने 2024 पुलिस में कांस्टेबल पद पर नियुक्ति के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया था, इसके बाद लिखित परीक्षा भी हुई. लिखित परीक्षा पास करने वालों की लिस्ट पिछले साल दिसंबर में पब्लिश की गयी थी. इसके बाद उत्तीर्ण होनेवालों को फिजिकल फिटनेस और स्किल टेस्ट देना पड़ा. याचिकाकर्ताओं के वकील अनिंद्य लाहिड़ी ने कहा कि उम्मीदवारों की तालिका प्रकाशित हो गयी, लेकिन उसमें विस्तृत जानकारी नहीं दी गयी है. खासकर, उन्हें कितने मार्क्स मिले हैं और किस कैटेगरी से किसे मौका मिला है, इसकी जानकारी नहीं है.

दूसरी ओर, सरकारी वकील अमल कुमार सेन ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने से पहले कैंडिडेट्स को मिले मार्क्स पब्लिश किये जाते हैं, तो इससे नयी दिक्कतें आ सकती हैं. असफल उम्मीदवार कई तरह की मांगें कर सकते हैं. इस पर जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने कहा कि लिखित परीक्षा पास करने वालों की तालिका प्रकाशित करने में क्या दिक्कत है?

इसके बाद ही न्यायाधीश ने राज्य को सात दिनों के अंदर लिखित परीक्षा पास करने वालों की तालिका विस्तृत जानकारी के साथ प्रकाशित करने का आदेश दिया.

गौरतलब है कि पांच मार्च 2024 को राज्य ने स्टेट पुलिस कांस्टेबल की नियुक्ति के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया था. इसके बाद लिखित परीक्षा के परिणाम प्रकाशित किये गये. फिर राज्य सरकार ने फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट और इंटरव्यू के लिए 6,178 लोगों की लिस्ट जारी की गयी थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel