[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता भगवान बिरसा पर शुभेंदु के विवादित बयान से नाराज हुआ मुंडा समुदाय, कहा- शुभेंदु माफी मांगें, वरना करेंगे आंदोलन

भगवान बिरसा पर शुभेंदु के विवादित बयान से नाराज हुआ मुंडा समुदाय, कहा- शुभेंदु माफी मांगें, वरना करेंगे आंदोलन

0
भगवान बिरसा पर शुभेंदु के विवादित बयान से नाराज हुआ मुंडा समुदाय, कहा- शुभेंदु माफी मांगें, वरना करेंगे आंदोलन

खड़गपुर.

विधानसभा में विपक्ष के नेता व भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा को लेकर दिये गये विवादित बयान का मामला बढ़ता जा रहा है.

नाराज मुंडा समुदाय के लोगों ने शनिवार को झाड़ग्राम शहर के गाइघाटा इलाके में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति के सामने शुभेंदु के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया. साथ ही शुभेंदु अधिकारी से अपने बयान को लेकर माफी मांगने को कहा. ऐसा नहीं करने पर राज्य सहित देशभर में आंदोलन की चेतावनी दी. भारत मुंडा समाज के महासचिव नवीन चंद्र सिंह ने कहा है कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समुदाय के आइकॉन हैं. वह स्वतंत्रता सेनानी थे. उनके वंश को लेकर शुभेंदु ने गलत बात कही है. भगवान बिरसा मुंडा के पिता का नाम सुगाना मुंडा और उनकी माता का नाम कर्मी मुंडा है. उनकी माता मुंडा समुदाय की हैं. शुभेंदु अधिकारी ने गलत बयान देकर आदिवासी समुदाय और भगवान बिसरा मुंडा का अपमान किया है. इसके लिए उन्हें माफी मांगनी होगी.

बता दें कि भगवान बिरसा मुंडा को लेकर भाजपा नेता शुभेंदु ने कहा था कि भगवान बिरसा मुंडा के पिता मुंडा समुदाय के थे और उनकी माता महतो समुदाय से थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel