[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता उधार की रकम चुकाने के लिए खुद के अपहरण का किया नाटक

उधार की रकम चुकाने के लिए खुद के अपहरण का किया नाटक

0
उधार की रकम चुकाने के लिए खुद के अपहरण का किया नाटक

पिता से फोन कर कहा, मेरा अपहरण हो गया है कोलकाता. इलाके में कई लोगों से मोटी रकम उधार लेने के बाद उसे लौटाने के लिए एक युवक ने खुद के अपहरण का नाटक रच लिया. इसके बाद अपने पिता को फोन कर खुद के अपहरण होने की जानकारी दी. युवक का नाम तमोजीत बनर्जी बताया गया है. अपहर्ताओं को फिरौती की रकम चुकाने के लिए वह अपने पिता पर दबाव देने लगा. साजिश रचनेवाला युवक तमोजीत गरफा थानाक्षेत्र में स्थित बेली बनर्जी लेन का निवासी है. पुलिस को तमोजीत के पिता ने सूचना दी कि उसके बेटे का किसी ने अपहरण कर लिया है. उसे दक्षिण 24 परगना के झड़खाली इलाके में रखा गया है. युवक के पिता की शिकायत के आधार पर गरफा थाने की पुलिस ने अपहरण की शिकायत दर्ज कर कहे गये ठिकाने पर झड़खाली पहुंची. वहां देखा गया कि एक होटल में तमोजीत कमरे में आराम कर रहा है. वहां से उसे गरफा इलाके में लाया गया. पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो तमोजीत से पता चला कि उसने मार्केट में कई लोगों से मोटी रकम उधार ली थी. उसे रुपये लौटाने का दबाव पड़ रहा था. इसके कारण पिता से मोटी रकम लेकर लोगों को वह रुपये लौटाने के लिए उसने खुद के अपहरण की साजिश रची थी. इसके बाद वह खुद झड़खाली में उस होटल में आकर ठहरा था. पुलिस उसके बयान की जांच कर रही है कि युवक असल में सही बोल रहा है या किसी के दबाव में यह बयान दे रहा है. युवक को उसके पिता के हवाले कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel