[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता ब्रिगेड में पीएम मोदी की रैली आज

ब्रिगेड में पीएम मोदी की रैली आज

0
ब्रिगेड में पीएम मोदी की रैली आज

रैली के लिए जिलों से महानगर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता व समर्थक

संवाददाता, कोलकाताप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राज्य के दौरे पर कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान वह करीब 18,680 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे. विधानसभा चुनाव की संभावित घोषणा से ठीक पहले होनेवाली यह रैली राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. भाजपा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम पार्टी की राज्यव्यापी परिवर्तन यात्रा अभियान के समापन का प्रतीक भी होगा. राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के बाद 28 फरवरी को मतदाता सूची के प्रकाशन के उपरांत राज्य का उनका यह पहला दौरा होगा. भाजपा की परिवर्तन यात्रा को हाल के वर्षों में पार्टी का सबसे व्यापक राज्यव्यापी अभियान माना जा रहा है. प्रधानमंत्री का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब खबरें हैं कि निर्वाचन आयोग अगले सप्ताह विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है.

कहां की गयी भाजपा समर्थकों के ठहरने की व्यवस्था :

रैली में शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से हजारों कार्यकर्ता और समर्थक कोलकाता पहुंच चुके हैं. उत्तर बंगाल और पश्चिमांचल के कई जिलों से कार्यकर्ता शुक्रवार को ही महानगर पहुंच गये. इनके ठहरने की व्यवस्था महानगर की विभिन्न धर्मशालाओं व सियालदह और हावड़ा स्टेशन के पास बनाये गये पंडालों में की गयी है. शनिवार को कोलकाता, हावड़ा व आसपास के जिलों के कार्यकर्ता परिवर्तन यात्रा निकालते हुए ब्रिगेड मैदान पहुंचेंगे.

ब्रिगेड रैली के कारण कई सड़कों पर ट्रैफिक में बदलाव, आज सुबह निकलने से पहले जान लें रूट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड रैली के कारण शनिवार सुबह से महानगर में कई सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किये गये हैं. कोलकाता ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी की है.

इन सड़कों पर ट्रैफिक रहेगा नियंत्रित :

धर्मतला क्रॉसिंग, केपी रोड, हॉस्पिटल रोड, लवर्स लेन, कैसुरीना एवेन्यू, क्वींसवे रोडभारी वाहनों पर प्रतिबंध : इन सड़कों पर भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी. एलपीजी सिलिंडर, सीएनजी, पेट्रोलियम उत्पाद, तेल, ऑक्सीजन, सब्जियां, दवाएं, फल, मछली और दूध ले जाने वाले वाहनों को मिलेगी छूट.

इन जगहों पर पार्किंग प्रतिबंधित :विक्टोरिया मेमोरियल हॉल के आसपास का इलाका, एजेसी बोस रोड (हेस्टिंग्स क्रॉसिंग से कैथेड्रल रोड के बीच), खिदिरपुर रोड, हॉस्पिटल रोड, क्वींसवे, कैथेड्रल रोड, कैसुरीना एवेन्यू, लवर्स लेनइन इलाकों से निकलेंगी रैलियां :सियालदह व हावड़ा स्टेशन, उत्तर व दक्षिण कोलकाता के कई क्षेत्र, श्यामबाजार, धर्मतला. तड़के चार बजे से रात आठ बजे तक धर्मतला से चलने वाले ट्राम और अन्य वाहनों के रूट में बदलाव संभव.

नयी परियोजनाओं पर एक नजर

लगभग 16,990 करोड़ रुपये की लागत से 420 किमी से अधिक लंबाई वालीं राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यासपश्चिम बंगाल व झारखंड में एनएच-19 और पश्चिम बंगाल में एनएच-114 के विभिन्न खंडों का विकासएनएच-116ए के 231 किमी लंबे खड़गपुर-मोरग्राम आर्थिक गलियारे के पांच पैकेज की आधारशिलाअमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य में पुनर्विकसित छह रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel