[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता Video: शुभेंदु के शपथ में डॉ श्यामा प्रसाद के अंतिम साथी माखनलाल सरकार, पीएम मोदी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Video: शुभेंदु के शपथ में डॉ श्यामा प्रसाद के अंतिम साथी माखनलाल सरकार, पीएम मोदी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

0
Video: शुभेंदु के शपथ में डॉ श्यामा प्रसाद के अंतिम साथी माखनलाल सरकार, पीएम मोदी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद
माखनलाल सरकार के पैर छूकर आशीर्वाद लेकर उनसे गले मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

PM Modi Touches Makhanlal Sarkar Feet: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अंतिम साथी माखनलाल सरकार भी शामिल हुए. शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया.

राष्ट्रभक्ति गीत गाने की वजह से जाना पड़ा था जेल

पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने बताया कि जन संघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अंतिम साथी हैं माखनलाल सरकार. एक बार राष्ट्रभक्ति गीत गाने की वजह से कांग्रेस की सरकार में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. कोर्ट ने उनसे कहा कि माफी मांग लेंगे, तो आपको रिहा कर दिया जायेगा.

PM Modi Touches Makhanlal Sarkar Feet: कोर्ट में माफी मांगने से कर दिया इनकार

माखनलाल सरकार ने माफी मांगने से इनकार कर दिया. कोर्ट में उन्होंने कहा- मैंने कोई गुनाह नहीं किया है. मैंने सिर्फ एक गीत गाया है. इस पर जज ने उनसे वह गीत कोर्ट में गाकर सुनाने को कहा. माखनलाल ने कोर्ट में जब वह गीत गाकर सुनाया, तो जज ने पुलिस को आदेश दिया कि उन्हें बाइज्जत उनके घर पहुंचाया जाये. इसके लिए ट्रेन का फर्स्ट क्लास का टिकट और 100 रुपए उन्हें दे.

इसे भी पढ़ें : अमित शाह का बड़ा ऐलान- बंगाल में घुसपैठ और मवेशी तस्करी पर अब परमानेंट ब्रेक, अपराधी जायेंगे जेल

1952 में कश्मीर में हुई थी माखनलाल की गिरफ्तारी

भाजपा के 98 वर्षीय वरिष्ठ नेता माखनलाल सरकार को 1952 में कश्मीर में उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह वहां भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ थे. पार्टी ने एक बयान में कहा- माखनलाल सरकार, स्वतंत्रता के बाद भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती जमीनी कार्यकर्ताओं में से एक हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वर्ष 1981 से 7 साल तक जिलाध्यक्ष रहे माखनलाल

वर्ष 1980 में भाजपा के गठन के बाद माखनलाल सरकार वाममोर्चा शासित पश्चिम बंगाल में तत्कालीन पश्चिम दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिलों के संगठनात्मक समन्वयक रहे. भाजपा ने बयान में कहा- 1981 से उन्होंने लगातार 7 साल तक जिलाध्यक्ष के रूप में सेवा दी. यह उस समय एक असाधारण उपलब्धि थी, जब भाजपा नेता आमतौर पर 2 साल से अधिक समय तक एक ही संगठनात्मक पद पर नहीं रह पाते थे.

कोलकाता में जन्मे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों वाली पार्टी है भाजपा

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म कोलकाता में हुआ था. उन्होंने कश्मीर को विशेष दर्जा दिये जाने का पुरजोर विरोध किया था. उन्होंने लियाकत-नेहरू पैक्ट के विरोध में पंडित जवाहर लाल नेहरू के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था. बाद में उन्होंने जन संघ की स्थापना और कश्मीर में अनुच्छेद 370 का जमकर विरोध किया. माखनलाल सरकार उनके आंदोलन के दिनों के साथी थे.

इसे भी पढ़ें : अमित शाह का बड़ा ऐलान- बंगाल में घुसपैठ और मवेशी तस्करी पर अब परमानेंट ब्रेक, अपराधी जायेंगे जेल

207 सीटें जीतकर भाजपा ने बंगाल में पहली बार बनायी सरकार

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने वाली भाजपा की सरकार ने 9 मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में शपथ ली. शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री बने. उनके साथ 5 मंत्रियों ने भी शपथ ली. ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने श्यामा प्रसाद के आदर्शों पर चलने वाली जिस भाजपा को बाहरी करार दिया था, उसी पार्टी को बंगाल की जनता ने सिर माथे पर बिठाया. 207 सीटें जीतकर पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आयी है और तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर सिमट गयी.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में भाजपा राज, ब्रिगेड में शुभेंदु अधिकारी की शपथ के गवाह बने पीएम मोदी और एनडीए शासित राज्यों के सीएम

पनता भात और हिल्सा के शौकीन हैं बंगाल के नये मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, मां ने खोले नंदीग्राम के लाल के राज

कौन हैं नंदीग्राम के ‘जायंट किलर’ शुभेंदु अधिकारी, जिन्होंने ममता बनर्जी को 2 बार हराया और ढाह दिया टीएमसी का अभेद्य किला

भाजपा में ही है असली लोकतंत्र, मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान, टीएमसी पर साधा निशाना

Previous article शिल्पी राज का नया गाना कमर में कजरवा यूट्यूब पर छाया, देसी रोमांस ने मचाई धूम
Next article दिल्ली में होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel