[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता मिशन बंगाल 2026: नितिन नबीन ने बदला बूथ मैनेजमेंट का गेमप्लान, BJP उतारेगी डिजिटल वॉरियर्स की फौज

मिशन बंगाल 2026: नितिन नबीन ने बदला बूथ मैनेजमेंट का गेमप्लान, BJP उतारेगी डिजिटल वॉरियर्स की फौज

0
मिशन बंगाल 2026: नितिन नबीन ने बदला बूथ मैनेजमेंट का गेमप्लान, BJP उतारेगी डिजिटल वॉरियर्स की फौज
कोलकाता में बंगाल प्रदेश भाजपा के नेताओं से मिलते नितिन नबीन.

Nitin Nabin West Bengal Visit: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में तृणमूल कांग्रेस के अभेद्य दुर्ग को ढाहने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना ‘ब्रह्मास्त्र’ चल दिया है. भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के कद्दावर रणनीतिकार नितिन नबीन दो दिवसीय बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंच चुके हैं. यह दौरा महज एक समीक्षा बैठक नहीं है. नबीन अपने साथ बंगाल के लिए भाजपा का एक नया ‘चुनावी चक्रव्यूह’ लेकर आये हैं. यह आने वाले दिनों में राज्य की राजनीतिक तस्वीर बदल सकता है.

डिजिटल और ग्राउंड का डेडली कॉम्बिनेशन

सॉल्टलेक स्थित भाजपा मुख्यालय में हुई मैराथन बैठकों में नितिन नबीन ने राज्य इकाई को स्पष्ट संदेश दिया है कि भाजपा इस बार केवल बड़ी रैलियों के भरोसे नहीं रहेगी. नबीन ने तीन स्तर पर काम करने का निर्देश दिया है.

  • डिजिटल स्ट्राइक टीम : सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ‘नैरेटिव’ सेट करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो सीधे केंद्रीय नेतृत्व के संपर्क में रहेगी.
  • माइक्रो-लेवल प्लानिंग : उन बूथों पर विशेष फोकस किया जा रहा है, जहां 2021 में भाजपा कमजोर रही थी. यहां ‘बूथ विजय संकल्प’ के तहत स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मुद्दों से ऊपर रखा जायेगा.
  • नैरेटिव टीम के साथ मंत्रणा : नितिन नबीन ने राज्य के दिग्गज नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठकर बंगाल की ‘अस्मिता’ और ‘भ्रष्टाचार’ के मुद्दों को नये तरीके से पेश करने का खाका तैयार किया है.

हारी हुई बाजी को पलटने का ‘नया फॉर्मूला’

नितिन नबीन की कार्यशैली हमेशा से जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रही है. इस बार उनका ध्यान ‘माइक्रो-मैनेजमेंट’ पर है. बैठक में उन्होंने साफ किया कि चुनाव केवल टीवी चैनलों पर नहीं, बल्कि हर एक वोटर के दरवाजे पर लड़ा जायेगा. विशेष रूप से उन क्षेत्रों में, जहां अल्पसंख्यक समीकरण या जातिगत समीकरण भाजपा के खिलाफ रहे हैं, वहां नयी सोशल इंजीनियरिंग की तैयारी है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बदली हुई दिखेगी भाजपा की चुनाव प्रचार शैली

नितिन नबीन की 2 दिवसीय यात्रा पूरी होने के बाद बंगाल भाजपा का चुनाव प्रचार और आक्रामक और तकनीकी रूप से उन्नत होगा. नबीन ने संगठन के पदाधिकारियों को ‘नो नेग्लिजेंस’ (No Negligence) की चेतावनी दी है. जानकारों का मानना है कि इस दौरे के बाद भाजपा कैडर्स में एक नयी ऊर्जा का संचार होगा, जो सीधे तौर पर तृणमूल की टेंशन बढ़ा सकता है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, यहां देखें किसको-कहां से मिला टिकट

उत्तर बंगाल में ‘खेला’ शुरू! पूर्व विधायक अर्घ्य राय प्रधान भाजपा में, टेंशन में टीएमसी

‘अभया’ की मां के BJP से लड़ने पर दिप्सिता धर निराश, कहा- न्याय की मेरी लड़ाई राजनीतिक लाभ के लिए नहीं

दरक रहा ममता बनर्जी का अल्पसंख्यक दुर्ग? ओवैसी, हुमायूं और नौशाद ने बढ़ायी तृणमूल की टेंशन

Previous article अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ देकर व्रतियों ने सुख-समृद्धि मांगी
Next article नारायणपुर में अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel