[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता ‘बांग्लादेशी’ बनकर Viral होने की साजिश! मुर्शिदाबाद के युवक की झूठी ट्रेन स्टोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश

‘बांग्लादेशी’ बनकर Viral होने की साजिश! मुर्शिदाबाद के युवक की झूठी ट्रेन स्टोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश

0
‘बांग्लादेशी’ बनकर Viral होने की साजिश! मुर्शिदाबाद के युवक की झूठी ट्रेन स्टोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश
शेख मनिरुल के खिलाफ अब होगी कानूनी कार्रवाई.

Murshidabad Viral Train Incident: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए मुर्शिदाबाद के एक युवक ने खुद को बांग्लादेशी बताकर ट्रेन से फेंके जाने की झूठी कहानी बना ली. पुलिस ने जांच शुरू की, तो उसकी सच्चाई उजागर हो गयी.

तृणमूल के ट्वीट ने मामले को बनाया संवेदनशील

घटना बेलदा थाना क्षेत्र के बखराबाद रेलवे स्टेशन की बतायी गयी थी. युवक ने दावा किया था कि 2 अज्ञात लोगों ने उससे पहचान का प्रमाण पत्र मांगा और उसे बांग्लादेशी बताकर ट्रेन से धक्का देकर नीचे गिरा दिया. आरोप गंभीर था. बंगाल की रूलिंग पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से इस मामले को पोस्ट किया. इससे मामला संवेदनशील बन गया.

बेंगलुरु में ठेका श्रमिक था शेख मनिरुल

पुलिस ने केस की जांच शुरू की. जांच में पता चला कि युवक न तो बांग्लादेशी है, न ही उसे ट्रेन से फेंका गया. उसने एक कहानी रची, ताकि वह सोशल मीडिया पर वायरल हो सके. युवक का नाम शेख मनिरुल है. वह बेंगलुरु में ठेका श्रमिक का काम करता था.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Murshidabad Viral Train Incident: खड़गपुर जीआरपी थाने में हुई पूछताछ

मामले की जानकारी मिलते ही बेलदा थाने की पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की. युवक को खड़गपुर जीआरपी थाने लाकर पूछताछ की गयी. कड़ाई से पूछताछ की गयी, तो शेख मनिरुल ने स्वीकार किया कि वह 2-3 दिन पहले बेंगलुरु से लौटा था. कई ट्रेनों से यात्रा करते हुए बाखराबाद पहुंचा.

Trinamool Congress Tweet On Murshidabad Viral Train Incident
एक्स पर तृणमूल कांग्रेस के पोस्ट का स्क्रीन शॉट.

शेख मनिरुल ने खुद को ट्रेन से फेंके जाने की फैलायी अफवाह

बाखराबाद स्टेशन पर उसने खुद ही बांग्लादेशी होने और ट्रेन से फेंके जाने की झूठी अफवाह फैला दी, ताकि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो सके. एक बांग्ला न्यूज चैनल ने जैसे ही शेख मनिरुल की खबर चलायी, तृणमूल कांग्रेस ने चैनल पर चल रहे न्यूज की क्लिप के साथ एक ट्वीट कर दिया. तृणमूल कांग्रेस ने जिस युवक के लिए संवेदनशीलता दिखायी, अब पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है. पुलिस ने कहा है कि अफवाह फैलाने और झूठी सूचना देकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने के मामले में उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें

बेंगलुरु से मुर्शिदाबाद आ रहे प्रवासी श्रमिक को ट्रेन से फेंका, टीएमसी ने लगाये गंभीर आरोप

Previous article Giridih News :नहर में गिरा चार पहिया वाहन, बाल-बाल बचे लोग
Next article शिवलोक धाम मरासिल्ली पहाड़ पर उमड़ा जनसैलाब
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel