[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता घर बनाने जा रहे हैं लोग, उनकी लाशें गिर रहीं हैं, तमिलनाडु में मुर्शिदाबाद के 3 प्रवासी मजदूरों की मौत पर बोले परिजन

घर बनाने जा रहे हैं लोग, उनकी लाशें गिर रहीं हैं, तमिलनाडु में मुर्शिदाबाद के 3 प्रवासी मजदूरों की मौत पर बोले परिजन

0
घर बनाने जा रहे हैं लोग, उनकी लाशें गिर रहीं हैं, तमिलनाडु में मुर्शिदाबाद के 3 प्रवासी मजदूरों की मौत पर बोले परिजन
ओबैदुर रहमान के मामा और नजीबुल हक के चचेरे भाई ने सरकार की परिवार की मदद करने की मांग.

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के 3 प्रवासी श्रमिकों की तमिलनाडु में मौत हो गयी है. इनके नाम ओबैदुर रहमान और नजीबुल हक हैं. तीसरे मृतक के नाम का पता नहीं चला है. नजीबुल हक के चचेरे भाई शाहिद-उल मोमिन और ओबैदुर रहमान के मामा ने कहा है कि राज्य सरकार को युवाओं के लिए काम की व्यवस्था करनी चाहिए. बंगाल में इंप्लॉयमेंट नहीं मिलने की वजह से यहां के यूथ को अन्य राज्यों में नौकरी करने जाना पड़ता है और वहां उनके साथ आये दिन अनहोनी होती रहती है.

नजीबुल के परिवार की मदद करे सरकार – शाहिद-उल मोमिन

शाहिद-उल मोमिन ने कहा कि मोमिन ने कहा कि यहां से लोग अन्य राज्यों में लोगों के घर बनाने जाते हैं और वहां उनकी लाशें गिर रहीं हैं. कहा कि नजीबुल के छोटे-छोटे बच्चे हैं. सरकार को उनकी मदद करनी चाहिए. उसने कहा कि सरकार की ओर से अब तक उसके परिवार को कोई मदद नहीं मिली है. शाहिद-उल ने कहा कि स्थानीय नेता आये थे. मृतक के परिजनों से मिले, काफी देर तक बातचीत की, लेकिन कोई मदद नहीं दी. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

8 फरवरी को लौटने वाला था ओबैदुर रहमान

एक अन्य मृतक ओबैदुर रहमान की उम्र करीब 24-25 साल है. उसके मामा ने बताया कि मुर्शिदाबाद आने के लिए उसने 8 फरवरी का टिकट कटवा लिया था. शनिवार को मिट्टी की खुदाई के दौरान रेत का ढेर ढह गया और सपोर्टिंग वॉल के गिरने की वजह से बंगाल के प्रवासी श्रमिक उसके नीचे दब गये. ओबैदुर के मामा ने बताया कि जब मलबे से उनके भांजे को निकाला गया, तब उसकी सांस चल रही थी. इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया न जा सका.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

घर के बड़े लड़के ओबैदुर ने बीए सेकेंड ईयर तक की थी पढ़ाई

ओबैदुर के मामा ने बताया कि वह घर का बड़ा बेटा था. बीए सेकेंड ईयर तक पढ़ाई की थी. मुर्शिदाबाद में काम नहीं मिला, तो कमाने के लिए चेन्नई चला गया. तमिलनाडु के नीलगिरि जिले के कुन्नूर में काम के दौरान हादसे में उसकी जान चली गयी.

पैसे जमा करके मुर्शिदाबाद में व्यवसाय करने की सोच रहा था ओबैदुर

ओबैदुर के मामा ने यह भी कहा कि उसने सोचा था कि कुछ साल कमाकर पैसे जमा कर लेगा, तो मुर्शिदाबाद में ही अपना व्यवसाय शुरू करेगा. उन्होंने बंगाल सरकार से मांग की है कि ओबैदुर, उसके माता-पिता और 4 भाई-बहनों की मदद करे. सरकार या तो आर्थिक मदद करे या उसके परिवार के किसी सदस्य को रोजगार दे, ताकि उनकी रोजी-रोटी चलती रहे. उन्होंने बताया कि अभी तक कोई सरकारी मदद नहीं मिली है.

बंगाल में ही युवाओं को रोजगार देने की व्यवस्था करे सरकार

ओबैदुर रहमान के मामा ने राज्य सरकार से अपील की है कि मुर्शिदाबाद के युवाओं के लिए ऐसी व्यवस्था करे, ताकि उन्हें यहीं काम मिल जाये. उनके भांजे की मौत हुई है, इसलिए वह ऐसा नहीं कह रहे. ओबैदुर जैसे और बहुत से युवा हैं, जिन्हें कमाने के लिए अपना राज्य छोड़कर कहीं न कहीं जाना पड़ता है. किसी और बच्चे के साथ ऐसा न हो, इसलिए सरकार को पहल करनी चाहिए. जूट मिल या अन्य कारखानों में लोगों को नौकरी मिलनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें

बंगाल के बेलडांगा में औवेशी की पार्टी AIMIM का नेता गिरफ्तार, पुलिस ने बताया मुख्य साजिशकर्ता

बंगाल के बेलडांगा में हिंसा, सेंट्रल फोर्स की तैनाती और NIA से जांच चाहते हैं शुभेंदु अधिकारी

घायल मजदूर बिहार से बंगाल पहुंचा, मुर्शिदाबाद में फिर तनाव, NH और रेल ट्रैक पर उतरी भीड़

मुर्शिदाबाद में उग्र प्रदर्शन पर ममता बनर्जी का गैर-जिम्मेदाराना बयान, कहा- अल्पसंख्यकों का गुस्सा ‘जायज’, दंगे भड़काने की साजिश रच रही बीजेपी

Previous article टिशू पेपर पर लिखा प्लेन में है बम, लखनऊ में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
Next article म्यूल अकाउंट से साइबर फ्रॉड के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel