[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता मिथुन चक्रवर्ती का दावा, पुलिस निष्पक्ष रही, तो 30 मिनट में खत्म हो जायेगा खेल

मिथुन चक्रवर्ती का दावा, पुलिस निष्पक्ष रही, तो 30 मिनट में खत्म हो जायेगा खेल

0
मिथुन चक्रवर्ती का दावा, पुलिस निष्पक्ष रही, तो 30 मिनट में खत्म हो जायेगा खेल
मिथुन चक्रवर्ती

Mithun Chakraborty: कोलकाता. सुपरस्टार व भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने पीएम की ब्रिगेड रैली के मंच से कहा कि अगर पुलिस निष्पक्ष रहकर चुनाव कराये, तो कोई भी भाजपा को सत्ता में आने से नहीं रोक सकता. उन्होंने कहा कि बस पुलिसकर्मियों से कह दीजिये कि वे निष्पक्ष रहें और मैं 30 मिनट के अंदर यह खेल खत्म कर दूंगा. उन्होंने दावा किया कि भाजपा के सत्ता में आते ही सारी परेशानियां दूर हो जायेंगी और उन्होंने इसकी पूरी गारंटी भी दी.

ममता को बताया शीर्ष 10 नेताओं में से एक

मिथुन चक्रवर्ती ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा व्यंग्य किया. बिना उनका नाम लिये उन्होंने अपने भाषण में कहा कि वह देश के शीर्ष 10 राजनेताओं में से एक हैं. हालांकि उनके इस बयान में व्यंग्य का अलग ही अंदाज था. मोदी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले मिथुन ने कहा- जब मैं कहता हूं कि वह भारत के शीर्ष 10 राजनेताओं में से एक हैं, तो कई लोग इस पर आपत्ति जताते हैं. लेकिन मैं बिल्कुल सही हूं.

समाज को तोड़ने का आरोप

मिथुन ने कहा- उन्हें शीर्ष 10 में इसलिए रखता हूं, क्योंकि केवल वही जानती हैं कि किसी समाज की रीढ़ कैसे तोड़ी जाती है. मिथुन ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था व रोजगार, दोनों क्षेत्रों को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया है. किसी समाज को तोड़ने के लिए ठीक इसी चीज की जरूरत होती है. मिथुन ने कहा- मैंने इस दुनिया में कई तरह के मुख्यमंत्री देखे हैं, लेकिन उनके जैसा मुख्यमंत्री पहले कभी नहीं देखा. इस तरह उन्होंने मुख्यमंत्री का नाम लिये बिना ही उन पर तीखा हमला किया.

मिथुन पर तृणमूल का पलटवार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती पर लगाते हुए तृणमूल कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है. तृणमूल ने आरोप लगाया कि भाजपा की ‘नारी शक्ति’ की बात केवल नारा है और इस तरह की टिप्पणियां उनके असली महिला-विरोधी चेहरे को सामने लाती हैं. तृणमूल के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक वीडियो (जिसकी सत्यता की पुष्टि प्रभात खबर ने नहीं की है) पोस्ट किया गया, जिसमें भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को एक विवादित बयान देते दिखाया गया है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मिथुन पर धमकी देने का आरोप

वीडियो में मिथुन चक्रवर्ती कहते है – हाथ टूटा, पैर टूटा, अब कुछ और भी टूट सकता है, उसके लिए तैयार रहिए, आइसीयू से भाषण दिया जायेगा. तृणमूल का आरोप है कि यह टिप्पणी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीधे हमले और शारीरिक नुकसान की धमकी के रूप में देखी जा रही है. इस बयान को लेकर तृणमूल ने कहा कि किसी पदासीन महिला मुख्यमंत्री को इस तरह सार्वजनिक मंच से कथित धमकी देना बेहद गैर-जिम्मेदाराना और चिंताजनक है.

Also Read: कोलकाता की रैली में आये बच्चे से पीएम मोदी ने कहा- पता लिख दीजिए, मैं चिट्ठी लिखूंगा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel