[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता ढाका के दो इस्कॉन मंदिरों में उपद्रवियों ने लगायी आग

ढाका के दो इस्कॉन मंदिरों में उपद्रवियों ने लगायी आग

0
ढाका के दो इस्कॉन मंदिरों में उपद्रवियों ने लगायी आग
Kolkata: Devotees offer prayers at an International Society for Krishna Consciousness (ISKCON) Temple, in Kolkata, Saturday, Dec. 7, 2024. ISKCON on Saturday alleged that its centre in Dhaka district in neighbouring Bangladesh was burnt down earlier in the day. (PTI Photo) (PTI12_07_2024_000289A)

अराजक तत्वों ने इस्कॉन के नमहट्टा केंद्र को बनाया निशाना

इस्कॉन, कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी

कोलकाता/ढाका. बांग्लादेश के ढाका जिले में इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) के नमहट्टा केंद्र के दो मंदिरों में कुछ लोगों ने शुक्रवार देर रात आग लगा दी. इस्कॉन, कोलकाता के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता राधारमण दास ने बताया कि उपद्रवियों ने नमहट्टा केंद्र के मंदिर की मूर्तियों में आग लगा दी. समुदाय के सदस्यों और वैष्णव संप्रदाय के सदस्यों पर लगातार लक्षित हमला किया जा रहा है. ढाका जिले के तुराग पुलिस थाने के अंतर्गत धौर गांव स्थित इस्कॉन नमहट्टा केंद्र पर शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात हमला किया गया. हालांकि, पड़ोसी देश स्थित इस्कॉन ने कहा कि यह एक भक्त का ‘पारिवारिक मंदिर’ था. गौरतलब है कि बांग्लादेश में पांच अगस्त को छात्रों के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के बाद अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत आ गयी थीं. इसके बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के देश की बागडोर संभाले जाने के बाद से भारत और पड़ोसी देश के संबंध तनावपूर्ण हो गये हैं.बांग्लादेश में हाल के सप्ताहों में हिंदुओं पर लगातार हो रहे हमलों और इस्कॉन (बांग्लादेश) के पूर्व सदस्य तथा हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास को गिरफ्तार किये जाने से दोनों देशों के संबंध और भी खराब हो गये हैं. इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष ने हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की जमानत याचिका खारिज होने और हिंसक हमलों के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जाहिर की है. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ भारत में भी प्रदर्शन किए जा रहे हैं. बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने हाल ही में भारत के राजदूत को तलब किया और अगरतला स्थित बांग्लादेश सहायक उच्चायोग पर कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा धावा बोले जाने का विरोध जताया. इस बीच, असम के बराक वैली होटल एवं रेस्तरां एसोसिएशन ने घोषणा की कि पड़ोसी देश में जब तक हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमलों को नहीं रोका जायेगा तब तक यहां किसी भी बांग्लादेशी को ठहरने नहीं दिया जायेगा.

बांग्लादेश के इस्कॉन महासचिव ने कहा- टीन की छत उखाड़ कर लगायी गयी आग

बांग्लादेश में इस्कॉन के महासचिव चारु चंद्र दास ब्रह्मचारी ने बताया: मंदिर की टीन की छत को उखाड़ने के बाद आग लगायी गयी. हालांकि, आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, लेकिन एक मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गयी और पर्दे जल गये. इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में मंदिर का पता बताते हुए कहा: मंदिर के पीछे टीन की छत को उठाकर पेट्रोल या ऑक्टेन का इस्तेमाल करके आग लगायी गयी. तुराग पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अपराधियों की तलाश की जा रही है. गौरतलब है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों से पड़ोसी देश और भारत के बीच तनाव की स्थिति बन गयी है.

इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष ने किया दावा-हमलावरों ने मूर्तियों को आग के हवाले कर दिया

कोलकाता स्थित इस्कॉन के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने कहा कि अराजक तत्वों ने नमहट्टा संपत्ति में मंदिर के अंदर स्थापित मूर्तियों में आग लगा दी. उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा: बांग्लादेश में इस्कॉन नमहट्टा केंद्र को जला दिया गया. श्री श्री लक्ष्मी नारायण की मूर्तियां और मंदिर के अंदर की सभी वस्तुएं पूरी तरह जल गयी हैं. बदमाशों ने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात 2-3 बजे श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर और श्री श्री महाभाग्य लक्ष्मी नारायण मंदिर में आग लगा दी. ये मंदिर ढाका जिले के तुराग पुलिस थाने के अंतर्गत धौर गांव स्थित हरे कृष्ण नमहट्टा संघ के अधिकार क्षेत्र में आते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel