[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता मिड-डे मील विवाद के बीच इस्कॉन का एक्शन, कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास की सभी पदों से कर दी छुट्टी

मिड-डे मील विवाद के बीच इस्कॉन का एक्शन, कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास की सभी पदों से कर दी छुट्टी

0
मिड-डे मील विवाद के बीच इस्कॉन का एक्शन, कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास की सभी पदों से कर दी छुट्टी
राधारमण दास और उनको हटाने के लिए जारी की गयी इस्कॉन की चिट्ठी.

Mid-Day Meal Egg Controversy ISKCON: पश्चिम बंगाल में स्कूलों के मिड-डे मील (Midday Meal) पर मचे सियासी और धार्मिक घमासान के बीच इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (ISKCON) ने अपने कोलकाता इकाई के उपाध्यक्ष और प्रमुख प्रवक्ता राधारमण दास (Radharaman Das) को सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है. यह कार्रवाई उस विवाद के ठीक बाद हुई है, जिसमें राधारमण दास कोलकाता नगर निगम के स्कूलों में अंडे की जगह पूरी तरह शाकाहारी भोजन देने के पायलट प्रोजेक्ट का सार्वजनिक रूप से बचाव कर रहे थे.

छुट्टी पर भेजे गये राधारमण दास : इस्कॉन

इस्कॉन ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि राधारमण दास को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य छुट्टी (Compulsory Leave of Absence) पर भेज दिया गया है. संगठन ने उन्हें मीडिया, सरकार या किसी भी सार्वजनिक मंच पर इस्कॉन का प्रतिनिधित्व न करने की हिदायत दी है. इस्कॉन के अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई किसी विशेष विचार के कारण नहीं, बल्कि पिछले कई वर्षों से उनके द्वारा संगठनात्मक प्रक्रियाओं और नियमों के बार-बार उल्लंघन के कारण की गयी है. संगठन का आरोप है कि दास ने आधिकारिक रुख के विपरीत जाकर एकतरफा फैसले लिये, जिससे दुनिया के विभिन्न हिस्सों में सदस्यों की सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ.

इसे भी पढ़ें : बंगालियों को पता भी है राजमा क्या होता है? मिड-डे मील से अंडा हटाने पर भड़कीं महुआ मोईत्रा

राधारमण दास ने गिनाये कार्रवाई के 6 कारण

पद से हटाये जाने के बाद राधारमण दास ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा- मैं संगठन के अधिकारियों के फैसले का सम्मान करता हूं. उनके निर्देशों का पालन करूंगा. दास ने कहा कि 6 प्रमुख कारणों से उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी है. उनमें प्रमुख 4 कारण इस प्रकार हैं.

  1. बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचार के खिलाफ खुलकर बोलना.
  2. चिन्मय कृष्ण प्रभु का समर्थन करना.
  3. इस्कॉन पर गाय कसाइयों को बेचने का आरोप लगाने वाली पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को कानूनी नोटिस भेजना.
  4. इस्कॉन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली कॉमेडियन सुरलीन कौर के खिलाफ साइबर शिकायत दर्ज कराना.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Mid-Day Meal Egg Controversy: क्या है मिड-डे मील का अंडा विवाद?

पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब कोलकाता नगर निगम (KMC) के तहत आने वाले स्कूलों में मिड-डे मील तैयार करने और बांटने में सहयोग के लिए इस्कॉन को शामिल करने की घोषणा की गयी. इस योजना के तहत स्कूलों में बच्चों के मेनू से अंडे को हटाकर पूरी तरह सात्विक और शाकाहारी भोजन देने का प्रस्ताव सामने आया. इसने बंगाल की राजनीति और समाज में एक नयी बहस छेड़ दी. राधारमण दास ने इस मुद्दे पर सफाई देते हुए पहले कहा था कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा नया मेनू अभी अंतिम नहीं है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में इस्कॉन को मिड-डे मील की जिम्मेदारी देने की तैयारी, तृणमूल नेता कुणाल घोष ने किया विरोध

शाकाहार थोपा जा रहा है, बंगाल इसे स्वीकार नहीं करेगा : डेरेक ओब्रायन

Previous article मधुबनी में भरत भूषण तिवारी को दी गई श्रद्धांजलि, शहीद का दर्जा देने की उठी मांग
Next article वैशाली में विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रसाद लेकर पहुंचे पिता, बेटी को मृत पाया, ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel