[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता शाकाहार थोपा जा रहा है, बंगाल इसे स्वीकार नहीं करेगा : डेरेक ओब्रायन

शाकाहार थोपा जा रहा है, बंगाल इसे स्वीकार नहीं करेगा : डेरेक ओब्रायन

0
शाकाहार थोपा जा रहा है, बंगाल इसे स्वीकार नहीं करेगा : डेरेक ओब्रायन
तृणमूल नेता डेरेक ओब्रायन का ट्वीट और मिड डे मील में बंटता अंडा.

Mid-Day Meal Controversy: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद डेरेक ओब्रायन ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में मध्याह्न भोजन में अंडों को शामिल नहीं किये जाने की खबरों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि नयी सरकार बच्चों को पोषण से वंचित कर रही है और राज्य में शाकाहार थोपने की कोशिश कर रही है.

वित्त मंत्री ने दिये थे मिड डे मील में इस्कॉन से सहयोग के संकेत

पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने सोमवार को भाजपा सरकार का पहला बजट पेश करते हुए कहा था कि मध्याह्न भोजन योजना के तहत भोजन तैयार करने और उसके वितरण में इस्कॉन से सहयोग मिलने की उम्मीद है. खबरों के अनुसार, इस्कॉन के नये मेन्यू में अंडों की जगह प्रोटीन के शाकाहार स्रोतों को शामिल किया जायेगा.

विरोधियों पर अंडे फेंको, लेकिन बच्चों से मध्याह्न भोजन में अंडे छीनकर उन्हें पोषण से वंचित करो. शाकाहार थोपा जा रहा है. बंगाल इसे स्वीकार नहीं करेगा.

डेरेक ओब्रायन, सांसद, तृणमूल कांग्रेस

इसे भी पढ़ें : बंगाल में इस्कॉन को मिड-डे मील की जिम्मेदारी देने की तैयारी, तृणमूल नेता कुणाल घोष ने किया विरोध

डेरेक ओब्रायन बोले- सामने आया गुजरात जिमखाना का असली चेहरा

ओब्रायन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा- चुनाव प्रचार के दौरान मछली खाने को लेकर हुए तमाशे के बाद अब गुजरात जिमखाना का असली चेहरा सामने आ गया है. बंगाल में नयी भाजपा सरकार काम पर लग गयी है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Mid-Day Meal Controversy: राजनीतिक विरोधियों पर मारे जा रहे अंडे

उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ अंडों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ हथियार के रूप में किया जा रहा है, जबकि दूसरी तरफ स्कूलों के मध्याह्न भोजन से अंडे हटाकर बच्चों को उनसे मिलने वाले पोषण से वंचित किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें

मिड-डे मील में मांगा था थोड़ा चावल, शिक्षक ने कर दी पिटाई, 5वीं के छात्र का सिर फूटा

मिड-डे मील : खर्च नहीं हो पायी आवंटित बजट की राशि

मिड-डे मील बनाते समय प्रेशर कुकर ब्लास्ट, दो घायल

Previous article पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुस गई एयर इंडिया की फ्लाइट, तकनीकी गड़बड़ी के चलते हुई चूक
Next article खाली पड़ी छत को बनाएं घर का सबसे कूल और कम्फर्टेबल कॉर्नर, ये 5 आइडियाज देंगे उसे खूबसूरत कैफे जैसा लुक
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel