[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता मेस्सी के कार्यक्रम में अराजकता मामले में मुख्य आयोजक को 14 दिन की हिरासत में भेजा, राज्यपाल ने किया स्टेडियम का दौरा

मेस्सी के कार्यक्रम में अराजकता मामले में मुख्य आयोजक को 14 दिन की हिरासत में भेजा, राज्यपाल ने किया स्टेडियम का दौरा

0
मेस्सी के कार्यक्रम में अराजकता मामले में मुख्य आयोजक को 14 दिन की हिरासत में भेजा, राज्यपाल ने किया स्टेडियम का दौरा
मेस्सी के कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी के बाद आयोजक शताद्रु दत्ता को बिधाननगर कोर्ट में पेश किया गया.

Messi Program Chaos: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में अराजकता के एक दिन बाद रविवार को मुख्य आयोजक को कोर्ट ने 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. दूसरी तरफ, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने स्टेडियम में जाकर स्थिति का जायजा लिया. राज्यपाल ने मुख्य सचिव मनोज पंत और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ स्टेडियम के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया. अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली.

मुख्य आयोजक सताद्रु दत्ता को पुलिस ने हिरासत में भेजा

इससे पहले, कोलकाता की एक अदालत ने अर्जेंटीना के महान फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम के दौरान मची अफरा-तफरी के मामले में इसके मुख्य आयोजक सताद्रु दत्ता को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. सॉल्ट लेक स्टेडियम में मची अफरा-तफरी और मेसी को न देख पाने से निराश लोगों के द्वारा की गयी तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने सतद्रु दत्ता को गिरफ्तार कर लिया.

Lionel Messi Program Chaos Kolkata Salt Lake Stadium West Bengal News Today
सॉल्ट लेक में मची अफरा-तफरी की वजह से 10 मिनट बाद ही स्टेडियम से निकल गये लियोनेल मेसी. फोटो : पीटीआई

Messi Program Chaos: लियोनेल मेस्सी को मैदान छोड़कर जाना पड़ा

आयोजन स्थल पर मची व्यापक अफरा-तफरी की वजह से अर्जेंटीना के विश्व कप विजेता कप्तान लियोनेल मेस्सी को मैदान छोड़कर समय से पहले ही लौटना पड़ा. बिधाननगर पुलिस ने स्टेडियम में मची अफरा-तफरी का स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्यक्रम के ‘कुप्रबंधन’ के आरोप में दत्ता को कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया. वह मेस्सी और उनके साथ शामिल अन्य लोगों को हैदराबाद जाते समय विदा करने गये थे.

बंगाल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दत्ता के वकील ने कोर्ट में दी दलील- मेरे मुवक्किल को फंसाया जा रहा

दत्ता को जब कोर्ट में पेश किया गया, तो उसके वकील ने दलील दी कि उनके मुवक्किल को फंसाया जा रहा है. दत्ता को जब कोर्ट ले जाया गया, तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों ने अदालत के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. दूसरी तरफ, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मेसी के कार्यक्रम और उसके बाद मचे उत्पात की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिये. उन्होंने फुटबॉल के महान खिलाड़ी को देखने से वंचित रह गये प्रशंसकों से माफी भी मांगी.

Cv Ananda Bose On Lionel Messi Program Chaos Kolkata Salt Lake Stadium West Bengal News Today
मेसी के कार्यक्रम में मिसमैनेजमेंट की वजह से नाराज दर्शकों ने जमकर की तोड़फोड़. फोटो : पीटीआई

शनिवार को राज्यपाल को स्टेडियम में जाने से रोका?

राज्यपाल सीवी आनंद बोस शनिवार शाम को ही सॉल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे, लेकिन उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया गया. राज्यपाल जब वहां पहुंचे, तो स्टेडियम के गेट बंद थे. लाइटें भी बंद थीं. राज्यपाल ने सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुई घटना को ‘कोलकाता के खेल प्रेमियों के लिए एक काला दिन’ करार दिया था.

Cv Ananda Bose On Lionel Messi Program Chaos Kolkata Salt Lake Stadium West Bengal News
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस. फोटो : पीटीआई

राज्यपाल ने दत्ता को गिरफ्तार करने के दिये थे निर्देश

उन्होंने राज्य सरकार को कार्यक्रम के आयोजक को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था. राज्यपाल ने अराजकता के लिए आयोजकों को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया था. बोस ने इस घटना के लिए मुख्यमंत्री और पुलिस को भी दोषी ठहराया था. अधिकारियों ने बताया है कि कलकत्ता हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस आशीष कुमार रे की अध्यक्षता में एक कमेटी इस घटना की जांच करेगी.

क्या है पूरा मामला?

फुटबॉल के दीवानों के लिए जो जीवन का सबसे सुखद अनुभव हो सकता था, वह एक तरह से बुरी याद में बदल गया, क्योंकि बड़ी रकम खर्च करके टिकट खरीदने के बावजूद अर्जेंटीना के इस दिग्गज की एक साफ झलक नहीं मिल पाने से निराश हजारों प्रशंसकों ने यहां सॉल्ट लेक स्टेडियम के अंदर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और तोड़फोड़ की. मेस्सी का विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन का बहुप्रचारित दौरा वर्ष 2011 के बाद इस मैदान पर उनकी पहली उपस्थिति थी, लेकिन उनका यह दौरा अव्यवस्था का शिकार हो गया. प्रशंसकों की भीड़ द्वारा सुरक्षा घेरा तोड़ने, तोड़-फोड़ और पुलिस के हस्तक्षेप से यह आयोजन फीका पड़ गया.

इसे भी पढ़ें

Messi Kolkata Event Ruckus: कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में क्या हुआ? मेस्सी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के बाद राजनीति तेज, BJP-TMC आमने-सामने

कोलकाता में मेसी के कार्यक्रम में हंगामा, फैंस का फूटा गुस्सा, Video वायरल

Lionel Messi Event Kolkata: मेस्सी के कार्यक्रम में बवाल, मुख्य आयोजक गिरफ्तार, BJP ने स्वतंत्र जांच समिति गठित करने की मांग की

Lionel Messi in India: किंग खान और मेसी की मुलाकात से बवाल! सोशल मीडिया पर Video हुए वायरल

Previous article अचानक बढ़ी ठंड और कुहासे से जनजीवन प्रभावित, अलाव व्यवस्था नदारद
Next article Palak Chicken Soup: ठंड में नॉनवेज का मजा लेना है लेकिन टाइम नहीं? 25 मिनट में बनाएं पालक चिकन सूप
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel