[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता क्रिकेटर मोहम्मद शमी को चुनाव आयोग से मिली राहत, 9 से 11 जनवरी के बीच SIR सुनवाई में आने की छूट

क्रिकेटर मोहम्मद शमी को चुनाव आयोग से मिली राहत, 9 से 11 जनवरी के बीच SIR सुनवाई में आने की छूट

0
क्रिकेटर मोहम्मद शमी को चुनाव आयोग से मिली राहत, 9 से 11 जनवरी के बीच SIR सुनवाई में आने की छूट
क्रिकेटर मोहम्मद शमी.

Md Shami SIR: क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनके भाई मोहम्मद कैफ को चुनाव आयोग ने राहत दी है. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के तहत जारी सुनवाई में शामिल होने के लिए समय दिया है. मोहम्मद शमी ने आयोग से अपील की थी कि सुनवाई में शामिल होने के लिए उन्हें थोड़ा वक्त दिया जाये.

आयोग ने सुनवाई के लिए बुलाया है मो शमी को

शमी के आग्रह को स्वीकर करते हुए चुनाव आयोग ने उनसे कहा है कि वे 9 से 11 जनवरी के बीच सुनवाई में शामिल हों. टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में एक मोहम्मद शमी को सोमवार को कोलकाता के जादवपुर स्थित एक स्कूल में एसआईआर की प्रक्रिया के तहत सत्यापन सुनवाई के लिए सशरीर बुलाया गया था.

Md Shami SIR: राजकोट में विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे हैं शमी

शमी ने कहा कि अभी वह गुजरात के राजकोट में विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे हैं. वह बंगाल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. इसलिए उन्हें सुनवाई में शामिल होने के लिए नयी तारीख दी जाये. उनके इस अनुरोध को निर्वाचन आयोग ने स्वीकार कर लिया और कहा कि वे 9 से 11 जनवरी के बीच सुनवाई में शामिल हों.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता नगर निगम के वार्ड 93 के वोटर हैं शमी

मोहम्मद शमी कोलकाता नगर निगम के वार्ड 93 के मतदाता हैं. यह इलाका रासबिहारी क्षेत्र में आता है. मोहम्मद शमी और उनके भाई ने एसआईआर के दौरान जो फॉर्म भरे थे, उसमें गलती पायी गयी थी. इसलिए शमी और उनके भाई को सुनवाई में शामिल होने का नोटिस दिया गया था.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026 से पहले ममता बनर्जी का ECI पर बड़ा आरोप, SIR में BJP आईटी सेल के ऐप का हो रहा इस्तेमाल

एसआईआर के बीच खुद को वैध मतदाता साबित करने के लिए संघर्ष कर रहे बुजुर्ग, बीमार और दिव्यांग

Previous article टेंपो से दब कर युवती की मौत, दो घायल
Next article स्वास्थ्य विभाग ने लिया लिया संज्ञान, टीम ने की जांच
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel