[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता माठपुकुर : प्लास्टिक गोदाम में लगी आग, अफरातफरी

माठपुकुर : प्लास्टिक गोदाम में लगी आग, अफरातफरी

0
माठपुकुर : प्लास्टिक गोदाम में लगी आग, अफरातफरी

संवाददाता, कोलकाता

महानगर में आग लगने की एक और घटना के कारण लोगों में अफरातफरी की स्थिति व्याप्त हो गयी. घटना बुधवार दोपहर 3.15 बजे के करीब प्रगति मैदान थानाक्षेत्र में स्थित माठपुकुर इलाके में की है. यहां प्लास्टिक की एक फैक्टरी सह गोदाम में आग लगने से आसपास रहने वाले लोग आतंकित हो गये. आग तेजी से फैलने के कारण आसपास रहने वाले लोग इधर-उधर भागने लगे. स्थानीय लोगों का कहना है कि जबतक दमकल की गाड़ियों के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचते, तब तक फैक्टरी के आसपास मौजूद कई झोपड़ियों को आग की लपटों ने अपनी चपेट में ले लिया.

आग की लपटों ने कई झोपड़ियों को भी चपेट में लिया : स्थानीय लोगों के एक वर्ग का कहना है कि फैक्टरी के गोदाम में रखे गये प्लास्टिक के कई उत्पाद से आग पूरे गोदाम में फैल गयी. दमकल विभाग को सूचना देने के काफी देर बाद दमकलकर्मी वहां पहुंचे, इसके कारण आग और फैल गयी.

हालांकि, दमकल विभाग के सूत्रों के अनुसार, खबर मिलते ही चार गाड़ियां घटनास्थल के लिए तुरंत रवाना हो गयीं. दमकल की कुल पांच गाड़ियों की मदद से दो घंटे में आग पर काबू पा लिया गया. स्थानीय लोगों का दावा है कि इस अग्निकांड में कई झोपड़ियां जलकर राख हो गयीं हैं. गोदाम में आग कैसे लगी, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है.

इस वर्ष आसपास के इलाकों में तीन बार लग चुकी है आग

इस साल ईएम बाईपास के पास के विभिन्न इलाकों में तीन बार आग लग चुकी है. 26 अप्रैल को धापा के पास एक ट्रांसफार्मर में विस्फोट हो गया, जिससे आग लग गयी. उस समय आग पर काबू पाने में दमकल की 15 गाड़ियों को लगभग दो घंटे लगे थे. इससे पहले, 15 फरवरी को ईएम बाईपास के पास अरूपोता में एक गैरेज में आग लग गयी थी, गैराज में खड़ी कई कारें आग में जल गयीं थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel