[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता कई दस्तावेज व डिजिटल उपकरण जब्त

कई दस्तावेज व डिजिटल उपकरण जब्त

0
कई दस्तावेज व डिजिटल उपकरण जब्त

कार्रवाई. तृणमूल विधायक सुदीप्त राय के आवास व नर्सिंग होम में देर रात तक चला इडी का अभियान

आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में हुई वित्तीय अनियमितता की जांच का मामला

संवाददाता, कोलकाताप्रवर्तन निदेशालय (इडी) के अधिकारियों ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में गत मंगलवार को श्रीरामपुर से तृणमूल कांग्रेस के विधायक व पश्चिम बंग मेडिकल काउंसिल के अध्यक्ष सुदीप्त राय के आवासों व उनके नर्सिंग होम समेत छह जगहों पर छापेमारी की थी. राय के उत्तर कोलकाता के सिंथी इलाका स्थित आवास और नर्सिंग होम में केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों की तफ्तीश देर रात तक जारी रही. वहां मंगलवार की सुबह से शुरू किया गया इडी का अभियान 20 घंटों से भी ज्यादा समय तक जारी रहा और देर रात करीब दो बजे अधिकारी वहां से निकले. उनके साथ दो बड़े बॉक्स थे, जिसमें भारी परिमाण में दस्तावेज व कुछ डिजिटल उपकरण भी थे. उसी दिन विधायक राय के हुगली के दादपुर के दांड़पुर गांव स्थित आवासन में भी छापा मारा गया था. वित्तीय अनियमितता के मामले में गिरफ्तार आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल डॉ संदीप घोष से जुड़े कुछ तथ्यों की जांच के बाद राय का नाम सामने आया है. इडी के एक अधिकारी ने बताया कि मामले से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किये गये हैं. जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरजी कर अस्पताल के साथ उनकी (तृणमूल विधायक) कोई वित्तीय लेन-देन या अन्य कोई लेन-देन हुई थी या नहीं. मंगलवार को ही बालीगंज इलाके में अस्पताल में मेडिकल इक्यूपमेंट सप्लाई करने वाले संस्थान ‘श्री यस ट्रेडिंग कंपनी’ के मालिक संदीप जैन के आवास व कार्यालय में भी छापेमारी की गयी थी. वित्तीय अनियमितता के मामले में आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ संदीप घोष समेत चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. घोष जूनियर महिला चिकित्सक से दुष्कर्म व हत्या के मामले में भी गिरफ्तार हैं. आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में जूनियर महिला चिकित्सक से दुष्कर्म व हत्या के बाद अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं की बात सामने आयी थी.

विधायक के परिजनों व नर्सिंग होम के कर्मचारियों से भी की गयी पूछताछ

इडी के अधिकारियों ने राय, उनके परिजनों के अलावा नर्सिंग होम के कर्मचारियों से भी पूछताछ की है. तृणमूल विधायक राय आरजी कर की रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन भी थे. आशंका जतायी जा रही है कि सिंथी स्थित एक नर्सिंग होम में आरजी कर अस्पताल को आपूर्ति किये जाने वाले कुछ मेडिकल सामान की सप्लाई भी हुई. राय का नर्सिंग होम भी सिंथी में ही है. वहां आपूर्ति होने वाले सामान व अस्पताल के वित्तीय लेनदेन से संबंधित जानकारियों को एकत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel